Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ VIDEO: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ में दो इंच तक बर्फबारी
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

VIDEO: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ में दो इंच तक बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड में भी इजाफा हो गया है। केदारनाथ समेत द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ में हल्की बर्फबारी हुई है। बाबा केदारनाथ के धाम में दो इंच तक बर्फ जम चुकी है। इस बर्फबारी का धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। दुग्ध गंगा, चोराबाड़ी और वासुकीताल के ऊपरी हिस्से में हिमपात हुआ।

केदारनाथ में बर्फबारी का नजारा – VIDEO

 

उधर, बदरीनाथ धाम में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। धाम के नजदीक कई जगह पर पाला जमने लगा है। सुबह और शाम को धाम में तेज ठंड पड़ रही है। कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। जिले के मुनस्यारी, डीडीहाट, धारचूला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन होने लगी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...