उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड में भी इजाफा हो गया है। केदारनाथ समेत द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ में हल्की बर्फबारी हुई है। बाबा केदारनाथ के धाम में दो इंच तक बर्फ जम चुकी है। इस बर्फबारी का धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। दुग्ध गंगा, चोराबाड़ी और वासुकीताल के ऊपरी हिस्से में हिमपात हुआ।

केदारनाथ में बर्फबारी का नजारा – VIDEO
उधर, बदरीनाथ धाम में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। धाम के नजदीक कई जगह पर पाला जमने लगा है। सुबह और शाम को धाम में तेज ठंड पड़ रही है। कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। जिले के मुनस्यारी, डीडीहाट, धारचूला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन होने लगी है।


Leave a comment