Home उत्तराखंड न्यूज़ डिग्री कॉलेजों में फ्री हाई स्पीड वाई-फाई इंटरनेट देने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

डिग्री कॉलेजों में फ्री हाई स्पीड वाई-फाई इंटरनेट देने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड

उत्तराखंड महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य के सभी 106 महाविद्यालयों एवं 05 विश्वविद्यालयों को जल्द ही इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ मिलने लगेगा। 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को इस सुविधा से फायदा पहुंचेगा।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को कई सौगातें देने के क्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के लिए हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा की शुरुआत की है। सीएम रावत ने रविवार को शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में इसका शुभारंभ किया। उत्तराखंड महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को पूरी दुनिया से जुड़ने की अभिलाषा होती है। इस दिशा में यह हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। इस सुविधा के माध्यम से प्रदेश के छात्र छात्राएं महान विद्वान लोगों से भी ज्ञान अर्जित कर सकेंगे, जो अपने क्षेत्र में बहुत कुछ कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं को तय करना है कि उन्होंने इन सुविधाओं का किस प्रकार सदुपयोग करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत की ओर यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह प्राचीन से नवीन को जोड़ने की एक पहल है। उत्तराखंड सरकार प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को डेडीकेटेड इंटरनेट लीज लाइन के माध्यम से हाई स्पीड वाईफाई इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है। इससे छात्र-छात्राओं को ज्ञानार्जन में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हमारा युवा आत्मनिर्भर बने। हमारा प्रयास है कि वह सिर्फ स्वयं रोजगार प्राप्त करने के लायक हो, बल्कि अन्य लोगों को रोजगार देने लायक भी बने। राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही है। इसी क्रम में सचिवालय को ई- ऑफिस से जोड़ा जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमें लगातार लड़ना होगा। पारदर्शिता के क्षेत्र में इंटरनेट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री सचिवालय के 37 विभागों को ऑनलाइन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 107 ग्रोथ सेंटर स्वीकृत किए गए हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को स्किल्ड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिरूल एवं सोलर एनर्जी से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। हमारे पास जो संपदा बिखरी हुई है, जो हमें प्रकृति ने दी है उसका दोहन करते हुए पर्यावरण का संरक्षण करते हुए आज राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि राज्य के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी देने वाला देश का पहला राज्य बनने के बाद राज्य के 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। राज्य के सभी 106 महाविद्यालयों एवं 05 विश्वविद्यालयों को इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ शीघ्र मिलने जा रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को ज्ञानार्जन में अत्यधिक सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धनसिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार रविंद्र दत्त पेटवाल, निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा एवं प्राचार्य डीसी नैनवाल भी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

  • Congratulations . You are doing a commendable work in your own right for the growth and prosperity of Uttrskhand and for the inclusive of Bharat. Its a pioneering initiative to realise the Sankalp of atmanirbhar Bharat.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...