Home उत्तराखंड न्यूज़ सावधान! मास्क और दो गज की दूरी का रखें ध्यान, उत्तराखंड में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, 512 नए केस, 5 की मौत
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सावधान! मास्क और दो गज की दूरी का रखें ध्यान, उत्तराखंड में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, 512 नए केस, 5 की मौत

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 70205 पहुंच गया है। प्रदेश में अभी तक 64939 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना के 4052 एक्टिव केस हैं।

सर्दी का मौसम परवान चढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 512 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। राजधानी देहरादून में कोरोना से सबसे ज्यादा मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। अकेले नवंबर महीने में दो दिन कोरोना के 500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले 11 नवंबर को कोरोना संक्रमण के 783 मामले सामने आए थे।

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, उत्तराखंड मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 70205 पहुंच गया है। प्रदेश में अभी तक 64939 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना के 4052 एक्टिव केस हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 91.72 प्रतिशत है। हालांकि राज्य में कोरोना से हुई मौत के आंकड़े डराने वाले हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के चलते पांच लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना से 1138 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को भी राज्य में 386 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं छह लोगों की कोरोना के चलते जान चली गई थी।

एक नजर कोरोनो के जिलेवार आकंड़ों पर

देहरादून – 204
चमोली – 45
नैनीताल – 43
हरिद्वार – 39
पौड़ी – 35
पिथौरागढ़ – 27
टिहरी – 23
यूएसनगर – 22
रुद्रप्रयाग – 20
अल्मोड़ा – 16
बागेश्वर – 14
चंपावत – 12
उत्तराकाशी – 12

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...