Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एलओसी पर पाकिस्तान की गोलाबारी में उत्तराखंड का लाल शहीद, पौड़ी के ओड़ियारी के रहने वाले थे सूबेदार स्वतंत्र सिंह
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

एलओसी पर पाकिस्तान की गोलाबारी में उत्तराखंड का लाल शहीद, पौड़ी के ओड़ियारी के रहने वाले थे सूबेदार स्वतंत्र सिंह

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर तोड़ते हुए गोलाबारी की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया।

सूबेदार स्वतंत्र सिंह पाकिस्तान की गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार के रहने वाले थे।

सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर अपने फेसबुक पोस्ट में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्‍तान की ओर से सीजफायर के उल्‍लंघन के दौरान ग्राम ओड़ियारी, पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत,16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह जी शहीद हो गए हैं। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के हमारे वीर शहीद को कोटिशः नमन। एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। जय हिंद! ॐ शांति शांति शांति!

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles