Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं को लैंडिंग और पार्किंग के लिए मिलेगी ऑनलाइन अनुमति
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं को लैंडिंग और पार्किंग के लिए मिलेगी ऑनलाइन अनुमति

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर कंपनियों को लैंडिंग और पार्किंग के लिए अनुमति लेने की प्रक्रिया आसान हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके लिए सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया है। इसके लिए शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा किया जा सकेगा। हेली कंपनियों को सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

https://ucada.uk.gov.in के माध्यम से अब परमिशन सीधे उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण से मिलेगी। पहले इसके लिए संबंधित जिले से अनुमति लेनी पड़ती थी, अब जिला स्तरीय अधिकारियों को इसकी सिर्फ सूचना देनी होगी, परमिशन सीधे युकाडा से ही मिलेगी।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की छठी बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के वाणिज्यिक कार्यों के लिए एवं सिविल एविएशन के व्यवस्थित एवं सर्वांगीण विकास के लिए एक कंपनी का गठन किया जाएगा। सिविल एविएशन के वाणिज्यिक कार्यों के संपादन, नियंत्रण एवं नियामक की भूमिका निदेशालय स्तर से संपादित की जाएंगी। राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा एवं मेडिकल इमरजेंसी (हैली एंबुलेंस) की सुविधा के दृष्टिगत राजकीय वायुयान बी-200 के स्थान पर एक डबल इंजन एवं एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर क्रय करने पर सहमति बनी। सहस्रधारा हैलीड्रोम का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, श्रीमती सौजन्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण आशीष चौहान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...