Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी में ऐसा क्या नया प्रयोग हो रहा, जिसकी पूरे उत्तराखंड में है चर्चा
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी में ऐसा क्या नया प्रयोग हो रहा, जिसकी पूरे उत्तराखंड में है चर्चा

न्यूट्री गार्डन के माध्यम से आगनबाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मौसम के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए यह कोशिश की गई है। अच्छी बात यह है कि ये स्पेशल गार्डन पौड़ी गढ़वाल के सभी ब्लॉक में विकसित किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में पौड़ी जनपद के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल के नए-नए प्रयोग, जनहित में शुरू की गई विशेष पहल अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके प्रयासों को काफी सराहा जाता रहा है। इनोवेटिव तरीकों को आजमाने के लिए पौड़ी जिला अब एक मिसाल बनता जा रहा है। अब इसमें एक नया अध्याय जुड़ गया है। जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल के निर्देशन में पौड़ी जिले के 15 ब्लॉकों की आंगनबाड़ी एवं प्राइमरी स्कूलों में न्यूट्री गार्डन यानी पोषक वाटिकाएं बनाई जा रही हैं।

इसका मकसद बेहद खास है। जी हां, न्यूट्री गार्डन के माध्यम से आगनबाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मौसम के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए यह कोशिश की गई है। अच्छी बात यह है कि ये स्पेशल गार्डन पौड़ी गढ़वाल के सभी ब्लॉक में विकसित किए जा रहे हैं।

यह भी देखें – बासा… प्रकृति की गोद में कम्युनिटी टूरिज्म का नया आयाम

जिलाधिकारी ने अपने फेसबुक पेज पर खुद इसकी जानकारी साझा करते हुए तस्वीरें पोस्ट की हैं। गार्डन के लिए तैयार की गई क्यारियों को देख आपको निश्चित ही इसकी विशेषता का आभास होगा। उन्होंने बताया कि शुरुआत में हर ब्लॉक में 20 न्यूट्री गार्डन तैयार किए जा रहे हैं। इसके पूरा होने के बाद इसे विस्तार दिया जाएगा।

पौड़ी के जिलाधिकारी ने बताया कि इस पहल में सभी आंगनबाड़ी और प्राइमरी स्कूलों को शामिल किया गया है। न्यूट्री गार्डन को तैयार करने में मनरेगा, NRLM/SRLM समेत महिला स्वयं सहायता समूहों की भी मदद ली जा रही है।

यह भी देखें –  पौड़ी में लिखी जा रही बदलाव की खूबसूरत कहानी, कंडोलिया थीम पार्क बनेगा बड़ा टूरिस्ट डेस्टीनेशन

न्यूट्री गार्डन में मौसमी सब्जियां, विटामिन से भरपूर फल और दूसरी पौष्टिक चीजों पर फोकस किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश के बच्चों के आवश्यक पोषण पर जोर दिया जाता है क्योंकि इसकी कमी से उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर असर पड़ता है। ऐसे में जिलाधिकारी के इस प्रयास की खूब सराहना हो रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...