Home स्पेशल पौड़ी में लिखी जा रही बदलाव की खूबसूरत कहानी, कंडोलिया थीम पार्क बनेगा बड़ा टूरिस्ट डेस्टीनेशन
स्पेशल

पौड़ी में लिखी जा रही बदलाव की खूबसूरत कहानी, कंडोलिया थीम पार्क बनेगा बड़ा टूरिस्ट डेस्टीनेशन

अगर आपके पास कुछ करने का जज्बा हो तो बड़ी लकीर कैसे खींची जा सकती है, यह इस समय उत्तराखंड के पौड़ी जिले में देखने को मिल रहा है। यहां के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल के प्रयासों से पर्यटन के मानचित्र में पौड़ी बड़े स्वरूप में उभरने वाला है। नई पीढ़ी के टूरिस्टों के लिए कंडोलिया थीम पार्क एक बेहतरीन आइडिया है तो पौड़ी की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए हैरिटेल स्ट्रीट बेजोड़ विचार है।

अगर शासन-प्रशासन एक नई सोच से साथ काम करें तो कैसे बदलाव लाया जा सकता है, इसकी बानगी इन दिनों पौड़ी जिले में देखने को मिल रही है। पौड़ी जिले में पिछले कुछ समय से कई ऐसे प्रयोग हो रहे हैं, जो आने वाले दिनों में आकर्षण के बड़े केंद्र होंगे। फिर चाहे वह कंडोलिया थीम पार्क हो, हैरिटेज स्ट्रीट हो, बासा होमस्टे, नयार घाटी एडवेंचर हो या नैनीडांडा का पटेलिया एप्पल फॉर्म। सभी आने वाले दिनों में युवा उत्तराखंड की एक नई तस्वीर सामने रखेंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कई ड्रीम प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारने में जुटे हैं पौड़ी के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल। इनोवेटिव एप्रोच के साथ लगातार किए जा रहे उनके प्रयासों से आने वाले दिनों में पौड़ी पर्यटन के मानचित्र में खास जगह बनाने वाला है। एक दिन पहले ही उन्होंने मॉल रोड ,अपर बाजार और धारा रोड को एक हैरिटेज स्ट्रीट के रूप में डेवलप करने का प्लान सार्वजनिक किया था। वहीं कंडोलिया पार्क में चल रहा काम पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है। कंडोलिया पार्क पर पूरी सरकार की नजर है, क्योंकि यह पार्क उत्तराखंड के दूसरे हिस्सों के लिए एक मॉडल बन सकता है। खुद धीरज गर्ब्याल इसको लेकर काफी आशावान हैं।

अपनी नई पहल की लोगों को सोशल मीडिया के जरिये जानकारी देने वाले धीरज गर्ब्याल ने कंडोलिया पार्क में चल रहे काम की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, अब कंडोलिया पार्क निखर के आ रहा है। इस एल्टीट्यूड में शायद ही कोई ऐसा थीम पार्क होगा जिसमें हर आयु वर्ग के लिए मनोरंजन की सुविधा होगी। बच्चों को मोबाइल की दुनिया से आउटडोर की दुनिया की ओर आकर्षित करने के लिए प्रदेश में पहला ओपन स्केटिंग रिंग, प्ले स्टेशन, युवाओं के लिए ओपन जिम, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए उत्तरकाशी की कोटी बनाल शैली (पर्वतीय शैली) में बना रेस्टोरेंट, भविष्य में पार्क को sustainable बनाने के लिए पर्यटकों के लिए यूरोपियन शैली में बन रहे स्विस कॉटेजस, कोबल्ड पाथवेज, फॉउंटेंस ,हर दिन कोई न कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक या फिर लोकल प्रतिभाओं के माध्यम से गायन कार्यक्रम। ताकि पार्क में हर दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हो और यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों का मनोरंजन हो सके। प्रदेश में पहला ओपन एम्फीथियेटर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

पौड़ी हैरिटेज स्ट्रीट 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले...

धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य...

पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान...