अनिल बलूनी की ईगास मुहिम को जबरदस्त समर्थन, लोकपर्व के लिए गांव पहुंच रहे लोग

अनिल बलूनी की ईगास मुहिम को जबरदस्त समर्थन, लोकपर्व के लिए गांव पहुंच रहे लोग

उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास को लेकर चलाई गई राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मुहिम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उत्तराखंड में 25 नंवबर को ईगास पर्व मनाया जाना है। बड़ी संख्या में लोगों ने इस बार ईगास पर्व अपने गांवों में मनाने

उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास को लेकर चलाई गई राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मुहिम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उत्तराखंड में 25 नंवबर को ईगास पर्व मनाया जाना है। बड़ी संख्या में लोगों ने इस बार ईगास पर्व अपने गांवों में मनाने का फैसला किया है।

एक वीडियो जारी करते हुए अनिल बलूनी ने लोगों से अपील की कि वो अपने परिजनों के साथ मिलकर ईगास का पर्व मनाएं, यह हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है।

 

अनिल बलूनी की इस अपील को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिला है। उनके ईगास अपने गांव में जाकर मनाने की अनुरोध को लोग लगातार शेयर कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार के कई मंत्रियों और भाजपा के कई नेताओं ने गांव में ईगास में शामिल होने की बात कही है।

ईगास के दिन भैलो खेलने की परंपरा है। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन वह एक साथ भैलो खेलकर या नृत्य कर अपनी खुशी एक दूसरे के साथ बांटते हैं। भैलो का मतलब एक रस्सी से है, जो पेड़ों की छाल से बनी होती है। लोग रस्सी के दोनों कोनों में आग लगा देते हैं और फिर रस्सी को घुमाते हुए भैलो खेलते हैं। यह परंपरा उत्तराखंड के हर कोने में सदियों से चली आ रही है। इसके अलावा लोग समूहों में एकत्रित होकर पारंपरिक गीतों पर नृत्य करते हैं, जिसकी छटा देखते ही बनती है।

पिछले साल पिछले साल अनिल बलूनी ने लोगों से अपील की थी कि वो ईगास पर्व को अपने घर जाकर मनाएं। खुद बलूनी भी अपने घर जाकर ईगास पर्व मनाना चाहते थे, मगर स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह अपने गांव नहीं आ पाए थे। तब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और भाजपा के कई नेताओं ने बलूनी के कोट ब्लाक स्थित गांव नकोट में ईगास मनाई थी।

 

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this