स्टैंनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने उत्तराखंड के प्रो. एपी डिमरी को देश के शीर्ष 2% जलवायु वैज्ञानिकों में दी जगह

स्टैंनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने उत्तराखंड के प्रो. एपी डिमरी को देश के शीर्ष 2% जलवायु वैज्ञानिकों में दी जगह

प्रोफेसर ए. पी. डिमरी ने खुद को भारतीय विंटर मॉनसून के संदर्भ में सर्दियों की बारिश पर अपनी विशेषज्ञता को साबित किया है। वह विंटर-ट्रॉपिकल साइक्लोन, पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय की स्थलाकृति को समझने वाले दुनिया के प्रमुख विशेषज्ञों में गिने जाते हैं।

उत्तराखंड के बेटे प्रोफेसर ए. पी. डिमरी की गिनती मौसम के मिजाज और पर्यावरण की सेहत को बारीकी से समझने वाले वैज्ञानिकों में होती है। नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान के प्रोफेसर डिमरी की ख्याति देश-विदेश में फैली हुई है। जलवायु परिवर्तन, भारत के विंटर मॉनसून, विंटर एक्स्ट्रा-ट्रॉपिकल साइक्लोन और पश्चिमी विक्षोभ, हिमालयी स्थलाकृति जैसे गूढ़ विषयों में उन्हें महारत हासिल है।

दुनिया के प्रसिद्ध स्टैंनफोर्ड विश्वविद्यालय ने भारत के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की एक सूची प्रकाशित की है, जिसमें प्रोफेसर डिमरी का भी नाम है। इसके जरिये साल 2019 के लिए क्लाइमेट साइंसेज के टॉप विशेषज्ञों के उल्लेखनीय योगदान को स्वीकार किया गया है। यह सूची प्रमाणित उद्धरण संकेतों पर आधारित है। इसमें उद्धरणों, लेखन और एक समग्र संकेतक जैसी जानकारियों को शामिल किया गया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रो. डिमरी ने हिल-मेल से कहा कि वह इस सूची में आने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह जलवायु विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे असंख्य वैज्ञानिकों का सम्मान है।

चमोली के कर्णप्रयाग के डिम्मर से ताल्लुक रखने वाले प्रोफेसर डिमरी उत्तराखंड के युवाओं के लिए आदर्श हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोपेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी से की है। आगे की पढ़ाई उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, जेएनयू और आईआईटी दिल्ली से की। उन्हें नागोया यूनिवर्सिटी जापान से फेलोशिप भी मिल चुकी है।

उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। टॉप साइंटिस्टों की स्पेशल लिस्ट में जगह मिलने पर प्रोफेसर डिमरी के सहयोगियों और उन्हें जानने वाले लोगों ने बधाई दी है।

प्रोफेसर ए. पी. डिमरी ने खुद को भारतीय विंटर मॉनसून के संदर्भ में सर्दियों की बारिश पर अपनी विशेषज्ञता को साबित किया है। वह विंटर-ट्रॉपिकल साइक्लोन, पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय की स्थलाकृति को समझने वाले दुनिया के प्रमुख विशेषज्ञों में गिने जाते हैं।

इसके अलावा हिमालयी क्षेत्रों में बादल फटने की घटना का उन्होंने गहराई से विश्लेषण किया है। इसके माध्यम से उन्होंने दुनिया को क्लाउडबर्स्ट की सही परिभाषा भी उपलब्ध कराई है। आगे उन्होंने पहाड़ों पर अलग-अलग जगहों के तापमान का अध्ययन करने के लिए एक नई विधि सामने रखी है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this