Home देश-विदेश VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखपुर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे सीडीएस बिपिन रावत
देश-विदेश

VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखपुर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे सीडीएस बिपिन रावत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन कराने के बाद जनरल रावत को पूरे गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण कराया। यहीं सीडीएस रावत के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया था।

देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचे। दोपहर 3.15 बजे वायुसेना के विशेष विमान से गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने कुड़ाघाट स्थित जीआरडी परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद देर शाम वह गोरखपुर मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे।

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर मंदिर परिसर में सीडीएस रावत का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन कराने के बाद जनरल रावत को पूरे गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण कराया। यहीं सीडीएस रावत के सम्मान में भोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रीराम जन्मभूमि का स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

देखें वीडियो –

 

 

प्रदेश के सबसे बड़े अकादमिक आयोजन में हर साल 12 हजार से अधिक विद्यार्थी और ढाई हजार से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल होते हैं लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते यह संख्या 2500 तक सीमित कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जनरल बिपिन रावत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा एवं सभा मंच का लोकार्पण करेंगे। जनरल बिपिन रावत एक शोभायात्रा को भी रवाना करेंगे।


 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...