9 अगस्त 1942 में हुए भारत छोड़ो आन्दोलन की 71वीं वर्षगाठ के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उत्तराखण्ड से चयनित पांच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन
9 अगस्त 1942 में हुए भारत छोड़ो आन्दोलन की 71वीं वर्षगाठ के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उत्तराखण्ड से चयनित पांच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में प्रतिवर्ष 9 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आयोजित किया जाता है जिसमें प्रत्येक राज्य से पांच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आमंत्रित किया जाता है, जहां उन्हें राष्ट्रपति महोदय द्वारा सम्मानित किया जाता है।
इस वर्ष उत्तराखण्ड से आने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में श्री मुरली सिंह (कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल), श्री हरीश चन्द्र ढ़ौडियाल (नैनीताल), श्री भीम सिंह (चमोली), श्री धर्मवीर सिंह (देहरादून) तथा श्री दर्शन सिंह (ऊधमसिंह नगर) शामिल थे। स्वतंत्रता सेनानियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सम्पूर्ण व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गयी है।







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *