Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एम्स से डिस्चार्ज हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह, कुछ दिन दिल्ली स्थित आवास में रहेंगे आइसोलेट
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

एम्स से डिस्चार्ज हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह, कुछ दिन दिल्ली स्थित आवास में रहेंगे आइसोलेट

कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को डिस्चार्ज हो गए। मुख्यमंत्री की सभी जांच रिपोर्टें सामान्य हैं। सीएम रावत कुछ दिन दिल्ली स्थित अपने आवास में आइसोलेशन में रहेंगे।

मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। पहले वह मुख्यमंत्री आवास में आइसोलेशन में रहे। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री को हल्के बुखार की शिकायत के बाद उन्हें पहले दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनकी चेस्ट में मामूली संक्रमण मिला, इसके बाद डाक्टरों की सलाह पर उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती हो गए।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह के फिजीशियन डा. एनएस बिष्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटी का स्वास्थ्य भी ठीक है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles