भारतीय नौसेना द्वारा 21 सितम्बर से 6 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ (उत्तराखंड) में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में भारतीय नौसेना के कुशल चिकित्सकों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया जाएगा। इसके अलावा आपसी बातचीत के द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता पैदा करने की कोशिश भी की जाएगी। इस स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क दवा एवं चिकित्सा प्रदान की जाएगी। इस शिविर में शामिल होकर इसका लाभ उठायें और कार्यक्रम को सफल बनाने में उचित सहयोग करें।


Leave a comment