Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून ये आप हो, ये हम हैं और ये चालान हो रहा है…. उत्तराखंड पुलिस की मुहिम में मीम्स बन रहे ‘हथियार’
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

ये आप हो, ये हम हैं और ये चालान हो रहा है…. उत्तराखंड पुलिस की मुहिम में मीम्स बन रहे ‘हथियार’

आम बातचीत हो या कोई विशेष संदेश, वह कुछ ऐसा होना चाहिए जो सीधे दिल को छू जाए क्योंकि तभी वह दिमाग पर असर कर पाता है। सोशल मीडिया पर तमाम विचार और आइडियाज तैरते रहते हैं, इन्हीं को पकड़कर उत्तराखंड पुलिस ने शानदार लोगों को समझाने की मुहिम शुरू की है, जिसका असर भी हो रहा है।

यह दौर सोशल मीडिया का है। जहां कोई भी अपने विचार रख सकता है। खासतौर युवाओं में इसका काफी क्रेज है। हर कोई ट्वीट कर रहा है, तस्वीरें शेयर कर रहा है और जानकारी भी हासिल कर रहा है। उधर, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ने उन लोगों को सावधान करते हुए अपना संदेश पहुंचाने का नया रास्ता खोज निकाला है।

जी हां, उत्तराखंड पुलिस मीम्स के जरिए लोगों को काम की बातें बता रही हैं, जिसमें लोगों का ही फायदा है। आइए ऐसे कुछ मीम्स (uttarakhand memes) देखते हैं और समझते हैं कि उसका संदेश क्या है।

मीम्स-1 : बिग बी का जबरदस्त डायलॉग

उत्तराखंड पुलिस ने सूर्यवंशम फिल्म के एक दृश्य को सामने रखते हुए लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की नसीहत दी है। पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई तस्वीर में अमिताभ बच्चन के डायलॉग के साथ लिखा गया- जब आपका पुत्र यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तब….. तुम हमारे खून का सबसे बेकार कतरा हो।

आगे कहा गया है कि यातायात संबंधी नियमों के पालन को अपना कर्तव्य समझें। अपनी जान-पहचान के सभी लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। ध्यान रहे, सड़क पर थोड़ी सी असावधानी आपको आपके अपनों से दूर कर सकती है।

मीम्स-2 : ये आप हो, ये उत्तराखंड पुलिस है और ये…

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ‘पावरी’ चल रही है को लेकर मीम्स काफी चर्चा में रहे तो पुलिस ने भी देर नहीं की और लोगों को हेल्मेट पहनने का मंत्र दिया। पुलिस ने तंज भरे लहजे में तीन तस्वीरें दिखाते हुए कहा- ये आप हो, ये उत्तराखंड पुलिस है और ये आपका चालान हो रहा है।

साथ में यह भी लिखा गया कि सड़क पर वाहन से चलते वक़्त मोबाइल फोन का उपयोग न करें और हेलमेट हमेशा पहनिए। ऐसा न करने पर ट्रैफ़िक पुलिस आपका चालान करने के लिए तैनात मिलेगी। चालान की #Pawri नहीं चाहते हैं तो यातायात सम्बन्धी दिशानिर्देशों का सख़्ती से पालन करें। #PawriHoRaiHai

मीम्स-3 : जूम कॉल वाली श्वेता

#shwetha #pandit के साथ वो जूम कॉल वाला वीडियो वायरल होने लगा तो उत्तराखंड पुलिस भी एक मीम्स लेकर आई है। इसमें लोगों को आगाह किया गया कि अपना OTP यानि one time password किसी के साथ साझा न करें, न ही PIN डालते समय किसी की नज़र पड़ने दें, वरना आपकी ज़िंदगी के राज भी कोई ज़ूम कॉल वाली Shweta सार्वजनिक कर देगी। ‘ज़िंदगी और जेब’ पर डाका पड़ने से बचाए, OTP किसी को न बताएं।

मीम्स-4 : और तस्वीर में आ गए राजकुमार

अंदाज-ए-बयां की बात हो तो फिल्मी हीरो राजकुमार का अलग ही मकाम है। सड़क के नियम समझाने हुए तो उत्तराखंड पुलिस ने राजकुमार की तस्वीर के साथ लिखा- जानी हम तुमसे मिलने आएंगे और ज़रूर आएंगे… लेकिन वो बाइक भी हमारी होगी, हेलमेट भी हमारा होगा और स्पीड भी लिमिट में होगी।

मीम्स-5 : एक हेलमेट की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू…

तस्वीर में दिखाई देती अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और संदेश बेहद जरूरी। रोड सेफ्टी के लिए उत्तराखंड पुलिस ने लिखा- दोपहिया वाहन से चलते हुए आपका सबसे बड़ा साथी हेलमेट ही है। दुर्घटनाएं आपको आगाह करके नहीं आती हैं। बेहतर है अपने जान की चिंता आप स्वयं करें। हेलमेट की क़ीमत जानिए, अब तो @deepikapadukone भी बता रही हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...