Friday , 4 September 2026
Home हमारी फ़ौज लेफ्टिनेंट जनरल ए चक्रवर्ती एनसीसी के नए महानिदेशक
हमारी फ़ौज

लेफ्टिनेंट जनरल ए चक्रवर्ती एनसीसी के नए महानिदेशक

DG NCC Lt Gen A Chakravartyलेफ्टिनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने 1 दिसम्बर 2013 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. भल्ला का स्थान लिया जो 30 नवम्बर 2013 को सेवानिवृत्त हुए।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे के छात्र रहे जनरल चक्रवर्ती ने 15 दिसम्बर 1976 को भारत सेना की राजपूत रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त किया तथा उन्होंने भारतीय सेनाओं में उत्कृष्ठ सेवा की है।

वह डिफेंस सर्विसिज स्टाफ कॉलेज, वेलिंग्टन से स्नातक हैं और उन्होंने नई दिल्ली से एनडीसी कोर्स सहित सभी महत्वपूर्ण कोर्स किए हैं।

वह चीफ ऑपरेशन्स ऑफिसर तथा यूएनआईएफआईएल, लेबनान में नेशनल सीनियर भी रहे हैं।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles