तीरथ सरकार में मंत्री बन सकते हैं कई नए चेहरे, क्षेत्रीय संतुलन साधने की होगी कोशिश

तीरथ सरकार में मंत्री बन सकते हैं कई नए चेहरे, क्षेत्रीय संतुलन साधने की होगी कोशिश

उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत के कार्यभार संभालने के बाद से ही मंत्रियों के नामों पर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। बातें भी दोनों तरह की हो रही है। पुराने मंत्रिमंडल को रीपीट किया जा सकता है जबकि कुछ सियासी जानकार चौंकाने वाले नामों की बात कर रहे हैं।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पदभार संभालने के बाद अपना सचिव नियुक्त कर दिया है। अगले कुछ दिनों में सीएम सचिवालय में कई और अधिकारियों को इधर-उधर किया जा सकता है। अब सबकी नजरें नए मंत्रिमंडल के गठन पर हैं। बताया जा रहा है कि शाम पांच बजे तीरथ सिंह कैबिनेट आकार ले सकता है। शाम को शपथग्रहण हो सकता है।

सूत्रों की मानें तो  सीएम के नाम की तरह ही मंत्रिमंडल में भी बड़ा हेरफेर देखने को मिल सकता है। हालांकि कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि नाराजगी न हो इसके लिए खाली पदों को ही भरा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में असंतोष और नाराजगी की बातों को देखते हुए मंत्रिमंडल में कुमाऊं मंडल को तवज्जो मिल सकती है।

उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत के सचिव बने शैलेश बगोली, अरुणेंद्र सिंह को अपर सचिव का जिम्मा

अगले साल होने वाले चुनावों को देखते हुए महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी बढ़ने की संभावना है। सीएम रावत ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद शपथ दिलाई जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को नए मंत्रिमंडल में भी शामिल किया जा सकता है। त्रिवेंद्र सरकार में जो तीन मंत्री पद रिक्त थे, उसे तीरथ के नए मंत्री भर सकते हैं।

इन्हीं तीन पदों को लेकर पूरा जोर है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अचानक त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को सीएम पद देने के बाद से कई तरह की तुलना भी होने लगी है। पिछले मंत्रिमंडल में राज्य के 13 जिलों में से महज पांच जिलों को ही मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला हुआ था।

अब बाकी छूट रहे जिलों उत्तरकाशी, चमोली समेत अन्य जगहों के तीन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं पर की फूलों की वर्षा

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this