Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में फिर से डराने लगा कोरोना, मसूरी में पूर्ण लॉकडाउन के आदेश
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में फिर से डराने लगा कोरोना, मसूरी में पूर्ण लॉकडाउन के आदेश

कोरोना के बढ़ते मामले अब उत्तराखंड में भी डराने लगे हैं। हालात बिगड़ता देख देहरादून के जिलाधिकारी ने मसूरी के गालवे कॉटेज, सेंट जॉर्ज स्कूल, बार्लो गंज क्षेत्र में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि सभी दुकानें और ऑफिस बंद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की जाएगी।

बीमार लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सभी दवाओं की आपूर्ति की छूट दी गई है। लॉकडाउन जारी रहने तक लोग घरों में ही रहेंगे। परिवार के एक सदस्य ही घर से बाहर निकलकर सरकार की मोबाइल शॉप से आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे।

चमोली के इराणी गांव से दर्दनाक खबर: ऊबड़ृ-खाबड़ रास्तों से समय पर नहीं पहुंच सके अस्पताल, 2 लोगों ने दम तोड़ा

उत्तराखंड में कोरोना की बात करें तो संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख पहुंचने वाली है। अब तक 1700 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकार कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों की वजह लोगों की लापरवाही बता रहे हैं।

प्रदेश की कमान संभालने वाले नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने पद संभालते ही कोरोना वायरस के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने के आदेश दिए थे। हालात को देखते हुए लोगों को संभलने की जरूरत है जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके।

उत्तराखंड ही नहीं, देश के कई राज्यों में कुछ इलाकों में पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं। महाराष्ट्र के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।

दफ्तर को प्रणाम कर जनता की सेवा का संकल्प ले सीएम तीरथ रावत ने ग्रहण किया कार्यभार

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...