Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून हरक सिंह रावत ने CM तीरथ को कोटद्वार सीट की ऑफर, पर बदले में…
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

हरक सिंह रावत ने CM तीरथ को कोटद्वार सीट की ऑफर, पर बदले में…

गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी नहीं सोचा होगा कि अचानक भाजपा आलाकमान उन्हें उत्तराखंड की कमान सौंप देगा। तेजी से बदले सियासी घटनाक्रम के बाद अब तीरथ सिंह रावत प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं। हालांकि उनके शपथ लेने के साथ ही एक सवाल हवा में तैर रहा है कि वह विधानसभा कैसे और कहां से पहुंचेंगे।

दरअसल, नियम के अनुसार नए मुख्यमंत्री को 6 महीने के भीतर विधानसभा की सदस्यता लेनी होगी। इस पर चर्चा भी शुरू हो गई है। भाजपा के विधायकों की ओर से सीट ऑफर भी किए जाने लगे हैं पर यह सब इतना सीधा और सपाट नहीं, जैसा दिख रहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने नए मुख्यमंत्री तीरथ के लिए अपनी कोटद्वार विधानसभा सीट छोड़ने की बात कही है।

उत्तराखंड में फिर से डराने लगा कोरोना, मसूरी में पूर्ण लॉकडाउन के आदेश

बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी मंशा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी जता दी है। हालांकि इसका दूसरा पहलू यह है कि सीट छोड़ने के साथ उन्होंने आगे की मांग भी रख दी है। जी हां, हरक सिंह रावत ने पार्टी आलाकमान से अनुरोध किया है कि उन्हें गढ़वाल संसदीय सीट से, जहां से अभी सीएम तीरथ सांसद हैं, चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए।

चमोली के इराणी गांव से दर्दनाक खबर: ऊबड़-खाबड़ रास्तों से समय पर नहीं पहुंच सके अस्पताल, 2 लोगों ने दम तोड़ा

मतलब साफ है कि एक हाथ से दो, दूसरे हाथ से लो.. टाइप का यह ऑफर लग रहा है। इससे पहले शपथ ग्रहण के दिन ही बदरीनाथ के बीजेपी के विधायक महेंद्र भट्ट ने सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ने की बात कह दी थी। तब सीएम ने कहा था कि यह फैसला आलाकमान करेगा।

एक और सीट की खूब चर्चा है। वह है कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की चौबट्टाखाल विधानसभा। महाराज से पहले तीरथ सिंह रावत इसी विधानसभा सीट से विधायक थे। पिछले चुनाव में सतपाल महाराज को टिकट दिया गया था। जैसे ही सीएम ने शपथ ली तो सियासी गलियारों और सोशल मीडिया पर सतपाल महाराज की सीट पर चर्चा शुरू हो गए पर सतपाल महाराज ने साफ कह दिया है कि उनका इरादा सीट छोड़ने का कतई नहीं है।

यहां भी चौंका सकती हैं बीजेपी

उत्तराखंड को लेकर अपने फैसलों से बीजेपी ने सबको चौंकाया है। ऐसे में सीट के ऑफर भले मिल रहे हैं पर एक संभावना इस बात की भी है कि पार्टी एक और चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। दरअसल, सल्ट विधानसभा सीट बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के निधन से रिक्त हुई है। यहां अब उपचुनाव होना है। राजनीतिक पंडित इस बात की संभावना जता रहे हैं कि पौड़ी से ताल्लुक रखने वाले सीएम तीरथ सिंह रावत को बीजेपी कुमाऊं से लड़ा सकती है। ऐसा कर बीजेपी की कोशिश एक तीर से दो निशाने साधते हुए एक बड़ा संदेश देने की हो सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...