Home उत्तराखंड न्यूज़ अत्याधुनिक सुविधायुक्त मीडिया सेंटर बनेंगा दिव्य, भव्य महाकुम्भ का केन्द्र
उत्तराखंड न्यूज़महाकुंभ 2021हरिद्वार

अत्याधुनिक सुविधायुक्त मीडिया सेंटर बनेंगा दिव्य, भव्य महाकुम्भ का केन्द्र

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा कुम्भ मेला क्षेत्र चंडी द्वीप, नीलधारा में मीडिया सेंटर 2.6 हेक्टेयर में स्थापित किया गया है। जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे मेले के सजीव प्रसारण के साथ ही विभिन्न स्थलों पर कैमरा, आप्टिकल फाईबर, ब्राडबैण्ड कनेक्शन सहित कम्प्यूटर स्कैनर्स, फैक्स, फोटो काॅपियर्स, सुविधायुक्त स्टूडियो, आवश्यक कम्प्यूटर साफ्टवेयर तथा आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।

देश-विदेश से आने वाले प्रेस प्रतिनिधियों को मीडिया सेन्टर में किसी भी अपने कार्यक्रम रिकार्ड करने की सुविधा स्टूडियों में मिलेगी। भव्य प्रेस कान्फ्रेंस हाॅल में अति विशिष्ट अतिथियों के साक्षात्कार भी करने का अवसर मिलेगा। मीडिया सेन्टर के अलावा विभिन्न महत्वपूर्ण स्थल पर कवरेज हेतु मीडिया प्लेटफार्म, स्थल उपलब्ध रहेंगे।

मीडिया सेन्टर में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा स्थानीय पत्रकारों हेतु अस्थायी एवं अल्पकालिक आवासीय सुविधाएं तथा विभिन्न शाकाहारी व्यंजनों की सुविधा वाले फूडकोर्ट भी स्थापित किया गया है। मीडिया सेन्टर तक पहुंचने के लिए देहरादून-दिल्ली हाईवे पर हर की पैड़ी के सामने लालजीवाला से बाएं जाने वाले रास्ते से होकर आना होगा।

मीडिया कर्मियों के वाहन मीडिया सेन्टर तक आ सकेंगे। परन्तु पार्किंग की व्यवस्था, पार्किंग स्थल पर होगी। मीडिया सेंटर में 103 स्विस काॅटेज, वीआईपी लांज, पीसीआर रूम, स्टूडियो, कम्प्यूटर हाॅल, वर्किंग स्टेशन, डाक्टर, सूचना केन्द्र और कैफेटेरिया के लिए पैगोडा, शौचालय आदि की पूरी व्यवस्था की गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...