देश-विदेश से आने वाले प्रेस प्रतिनिधियों को मीडिया सेन्टर में किसी भी अपने कार्यक्रम रिकार्ड करने की सुविधा स्टूडियों में मिलेगी। भव्य प्रेस कान्फ्रेंस हाॅल में अति विशिष्ट अतिथियों के साक्षात्कार भी करने का अवसर मिलेगा। मीडिया सेन्टर के अलावा विभिन्न महत्वपूर्ण स्थल पर कवरेज हेतु मीडिया प्लेटफार्म, स्थल उपलब्ध रहेंगे।
मीडिया सेन्टर में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा स्थानीय पत्रकारों हेतु अस्थायी एवं अल्पकालिक आवासीय सुविधाएं तथा विभिन्न शाकाहारी व्यंजनों की सुविधा वाले फूडकोर्ट भी स्थापित किया गया है। मीडिया सेन्टर तक पहुंचने के लिए देहरादून-दिल्ली हाईवे पर हर की पैड़ी के सामने लालजीवाला से बाएं जाने वाले रास्ते से होकर आना होगा।
मीडिया कर्मियों के वाहन मीडिया सेन्टर तक आ सकेंगे। परन्तु पार्किंग की व्यवस्था, पार्किंग स्थल पर होगी। मीडिया सेंटर में 103 स्विस काॅटेज, वीआईपी लांज, पीसीआर रूम, स्टूडियो, कम्प्यूटर हाॅल, वर्किंग स्टेशन, डाक्टर, सूचना केन्द्र और कैफेटेरिया के लिए पैगोडा, शौचालय आदि की पूरी व्यवस्था की गई है।




1 Comment