तेज हवा, बर्फबारी, बारिश… पहाड़ों पर बदला-बदला सा है मौसम, जानें अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

तेज हवा, बर्फबारी, बारिश… पहाड़ों पर बदला-बदला सा है मौसम, जानें अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में होली के त्योहार से पहले मौसम काफी बदल चुका है। आज प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 3000 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के कई इलाकों में रुक-रुककर बीते दो दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है।

मैदानी इलाकों में ही नहीं, पहाड़ों पर भी मौसम पिछले 24 घंटों में बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं। एक दिन पहले धूप तेज थी लेकिन आज मध्यम रोशनी ही धरती तक पहुंच रही है। उधर, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ धाम समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है।

बारिश से मौसम भी सुहावना हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्लर, पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के लोगों को ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पड़ने के आसार हैं। पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

Image

इससे पहले सोमवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, नीति घाटी और केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। कुंमाऊं की पर्वतीय चोटियों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई है। रानीखेत में ओले भी गिरे हैं।

देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले गर्म कपड़े रख दिए गए, पर ऐसे ही ठंडक रही तो फिर से ऊनी कपड़े, शॉल आदि निकालने पड़ सकते हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this