Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दिव्य और भव्य पेशवाई में बिखरा आस्था और सौहार्द का रंग, बाबा रामदेव भी रहे मौजूद, देखिए तस्वीरें
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

दिव्य और भव्य पेशवाई में बिखरा आस्था और सौहार्द का रंग, बाबा रामदेव भी रहे मौजूद, देखिए तस्वीरें

श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई आज भव्य व दिव्य रूप से निकाली गई। उत्तरी हरिद्वार से शुरू हुई पेशवाई में आस्था, सौहार्द और उत्तराखंड की संस्कृति के रंग देखने को मिले। पेशवाई देखने के लिए जगह-जगह लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। इसके साथ ही जगह-जगह साधु-संतों का स्वागत और जलपान कराया गया। लोग सड़क के किनारे खड़े होकर संतों पर फूलों की वर्षा करते दिखे।

श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई का शुभारंभ सुबह 10 बजे भूपतवाला दूधाधारी पर योगगुरू बाबा रामदेव, अखाड़े के कोठारी महंत दामोदर दास, सचिव अग्रदास महाराज और सहायक सचिव व्यास मुनि सहित अन्य साधु-संतों ने किया।

यहां से पेशवाई सूखी नदी, खड़खड़ी, भीमगोड़ा हर की पैड़ी, अपर रोड, रेलवे रोड, शिव मूर्ति, तुलसी चैक, शंकराचार्य चैक, महात्मा गांधी मार्ग, बंगाली मोड़, पहाड़ी बाजार, महानंद मिशन कनखल चैक, दक्षेश्वर महादेव मंदिर रोड, होली मोहल्ला चैक होते हुए दक्षेश्वर महादेव मंदिर के समीप अखाड़े की छावनी में समाप्त हुई।

मेलाधिकारी दीपक रावत की ओर से पेशवाई का स्वागत किया गया।

 

देखिए वीडियो कैसे हुआ साधु-संतों का जमावड़ा।

 

 

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...