Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार शाही स्नान के लिए हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़

शाही स्नान के लिए हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उत्तराखंड में भी कोरोना के आंकड़े रोज रेकॉर्ड बना रहे हैं। अब केस सीधे 1200 से ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने हरिद्वार कुंभ में भीड़ को रोकने और कोविड नियमों का पालन करने के लिए विशेष तैयारी की थी, पर आज भक्तों का रेला पहुंचा तो सब नियम पीछे छूट गए।

हरिद्वार में आज शाही स्नान के लिए अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के से ही लोग गंगा में स्नान-ध्यान करने पहुंचने लगे। हालांकि इस दौरान भीड़ में कोविड गाइडलाइंस का पालन करना लोग भूल गए। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्यान ने भी कहा कि हम लगातार लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं लेकिन भारी भीड़ होने के कारण यह व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।

कुंभ मेला के आईजी ने कहा कि घाटों पर भारी भीड़ पहुंचने के कारण सामाजिक दूरी का पालन करवा पाना मुश्किल है।

लोग सड़कों पर, शाही स्नान के जुलूस में ट्रैक्टरों पर, घाटों पर स्नान करते समय बिना मास्क और कोरोना से बेफिक्र दिखे।

 

 

श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर सुबह सात बजे तक स्नान किया। इसके बाद आम श्रद्धालु हर की पैड़ी क्षेत्र में नहीं जा पा रहे और क्षेत्र अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए आरक्षित कर दिया गया।

 

 

आपको बता दें कि शहर के अंदर चार पहिया वाहन, आटो और ई-रिक्शा को देवपुरा चौक से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। शाही स्नान के दौरान जाने वाले वाहनों की संख्या 100 से ज्यादा नहीं कही गई थी लेकिन मास्क पहने न के बराबर लोग दिखे।

 

 

पुलिस प्रशासन भी ज्यादा सख्ती नहीं बरत पा रहा। कुंभ मेला के आईजी ने कहा कि अगर प्रशासन सामाजिक दूरी बनाने के लिए घाटों पर सख्ती बरते तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

 

 

हरिद्वार कुंभ मेले में आज दूसरा शाही स्नान है। पहला स्नान 11 मार्च को महाशिवरात्रि का था, 13 अप्रैल को नवसंवत्सर का स्नान और 14 को बैसाखी का तीसरा शाही स्नान है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...