Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी एवरेस्ट फतह पर निकली निम उत्तरकाशी की टीम, देखिए रास्ते से आ रहीं आकर्षक तस्वीरें
उत्तरकाशीउत्तराखंड न्यूज़

एवरेस्ट फतह पर निकली निम उत्तरकाशी की टीम, देखिए रास्ते से आ रहीं आकर्षक तस्वीरें

6 अप्रैल को नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग की ओर से जानकारी दी गई थी कि पृथ्वी पर उच्चतम बिंदु पर विजय प्राप्त करने की यात्रा - माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) शुरू हो चुकी है। टीम 3,440 मीटर की दूरी पर खुम्बू क्षेत्र के भीतर स्थित एक शहर नामचे बाजार पहुंची थी। इसके बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। तस्वीरों में हम आपके लिए लाएं है सफर के पड़ाव से आ रहीं तस्वीरें।

उत्तराखंड के मशहूर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की टीम पृथ्वी की सबसे ऊंची जगह को फतह करने निकल पड़ी है। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर है। आइए तस्वीरें में देखिए एवरेस्ट के रास्ते में टीम की आ रही आकर्षक तस्वीरें…

कर्नल अमित बिष्ट की अगुआई में गई टीम 5 दिन पहले ही नामचे बाजार पहुंच गई थी। यह टाउन कुंभू इलाके में 3440 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

थेंगबोचे के रास्ते पर टीम ने सागरमाथा नेशनल पार्क का दौरा किया। माउंट एवरेस्ट, माउंट अमा डब्लाम और माउंट लोट्से का पहला नजारा इस जगह से देखा जा सकता है।

संस्थान के बारे में बात करें तो निम पर्वतारोहण में डिप्लोमा कोर्स कराने वाला देश का पहला संस्थान है। पुणे विश्वविद्यालय द्वारा संचालित माउंटेनियरिंग के छह माह के सर्टिफिकेट और एक साल के डिप्लोमा कोर्सा का एक माह का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण निम में कराया जाएगा। अभी तक निम में कम अवधि के सर्टिफिकेट कोर्स होते थे।

May be an image of outdoors and temple

(बुद्ध मंदिर, नेपाल की तस्वीर)

May be an image of 7 people, people standing and outdoors

(पशुपतिनाथ मंदिर के सामने निम की टीम)

1 अप्रैल को एनआईएम और जेआईएम की माउंट एवरेस्ट के लिए संयुक्त अभियान (8848.86 मीटर) को फ्लैग-ऑफ निधि छिबर, आईएएस, जेएस (एमओडी) और सचिव एनआईएम (दिल्ली) कर्नल आई एस थापा, एसएम, वीएसएम, प्रिंसिपल जेआईएम, कर्नल अमित बिष्ट, एसएम, प्रिंसिपल एनआईएम ने रवाना किया था।

May be an image of 7 people and people standing

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...