Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार महाकुंभः पीएम की अपील का असर, हरिद्वार में होने वाला ये बड़ा आयोजन अब होगा ऑनलाइन
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़महाकुंभ 2021

महाकुंभः पीएम की अपील का असर, हरिद्वार में होने वाला ये बड़ा आयोजन अब होगा ऑनलाइन

कोरोना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साधु-संतों से एक अपील की जिसका फौरन असर दिखने लगा है। पीएम ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी को फोन कर प्रार्थना की कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।

प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर हरिद्वार महाकुंभ 2021 के पावन अवसर पर संस्कार परिवार, देहरादून ने निर्णय किया है कि 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलने वाले आयोजन अब वर्चुअल रूप से आयोजित किए जाएंगे। इससे भीड़भाड़ से बचा जा सकेगा।

सप्तसरोवर हरिद्वार देवभूमि दिव्य ग्राम महाकुंभ शिविर में 18 अप्रैल को होने वाला स्वरोजगार कुंभ, 21 अप्रैल का संस्कृति कुंभ, 24 अप्रैल का बाल कुंभ और 25 अप्रैल का संगीत कुंभ का आयोजन होना है।

https://twitter.com/uksdrf/status/1383302787132387334?s=20

संस्कार परिवार देहरादून के दिव्य ग्राम महाकुंभ शिविर में अभी तक 25 मार्च को कला कुंभ, 28 मार्च युवा कुंभ, 31 मार्च संस्कृत कुंभ, 3 अप्रैल आयुर्वेद कुंभ, 4 अप्रैल को योग कुंभ, 7 अप्रैल काव्य कुंभ, 10 अप्रैल वेद कुंभ और 16 अप्रैल को शक्ति कुंभ के आयोजन हो चुके हैं। संस्कार परिवार के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया अन्य पूजा पाठ, यज्ञ आदि के कार्यक्रम यथावत जारी रहेंगे।

पीएम की अपील पर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी ने ट्वीट कर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं। जीवन की रक्षा महत पुण्य है। मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आएं एवं कोविड नियमों का निर्वहन करें।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी संतों और श्रद्धालुओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के अनुरोध से स्वयं को जोड़ते हुए मेरी सभी संत समाज और श्रद्धालुओं से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री जी की प्रार्थना के अनुरूप कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग दें। हरिद्वार कुंभ में दो शाही स्नान हो चुके हैं। संत समाज और आमजन की सुरक्षा हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...