Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून वीडियो: उत्तराखंड की खूबसूरती और बेजुबानों को निगल रहा दावानल, कोरोना के साथ दूसरे मोर्च पर छिड़ी ‘जंग’
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

वीडियो: उत्तराखंड की खूबसूरती और बेजुबानों को निगल रहा दावानल, कोरोना के साथ दूसरे मोर्च पर छिड़ी ‘जंग’

उत्तराखंड में एक तरफ कोरोना के केस बढ़ रहे हैं तो सुलगते जंगल और तेजी से धधकने लगे हैं। सैंकड़ों आग की घटनाओं में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ बेजुबानों की जान खतरे में है। अनगिनत पशु-पक्षियों के मारे जाने की आशंका है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने 16 अप्रैल का वीडियो जारी किया है जिसमें आग की भयावहता को देखा जा सकता है। स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग और वायुसेना के हेलिकॉप्टर आग बुझाने के काम में जुटे हैं पर यह नाकाफी साबित हो रहा है।

उत्तराखंड में जंगल की आग किसी आपदा से कम नहीं है। संसाधन भी पर्याप्त नहीं है। हर साल इस तरह की आग से निपटना पड़ता है पर अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई है।

मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में जंगल धधक रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम भी आग को बुझाने में लगी है। आलम यह है कि वन विभाग में वन आरक्षियों के 50 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। जंगल में आग को नियंत्रित करने के लिए एक विकल्प कृत्रिम बारिश का है, जिस पर राज्य सरकार अब गंभीरता से विचार कर रही है।

प्रदेश में हाल में आग लगने की 2000 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लगभग 3000 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। अकेले गढ़वाल मंडल में 1300 घटनाओं में 1900 हेक्टेयर वन क्षेत्र बर्बाद हो गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles