Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम मोदी की अपील का असर, जूना अखाड़े ने की कुंभ के समापन की घोषणा
उत्तराखंड न्यूज़महाकुंभ 2021हरिद्वार

पीएम मोदी की अपील का असर, जूना अखाड़े ने की कुंभ के समापन की घोषणा

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच हरिद्वार में जारी कुंभ से बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुंभ को प्रतीकात्मक तौर पर ही जारी रखने की अपील पर जूना अखाड़े ने कुंभ के समापन का ऐलान कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से इस संबंध में बात की थी, इसके बाद श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की बैठक के बाद कुंभ की समाप्ति की घोषणा कर दी गई।

Image

इसकी जानकारी स्वामी अवधेशानंद गिरि ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, भारत की जनता और उसकी जीवन रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हमने विधिवत कुंभ के आवाहित सभी देवताओं का विसर्जन कर दिया है। जूना अखाड़ा की ओर से यह कुंभ का विधिवत विसर्जन-समापन है।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी। पीएम की तरफ से बातचीत के बाद आर्चाय महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी ने ट्वीट कर कुंभ मेले में आने वाले लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

कुल 13 अखाड़ों में से निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा कुंभ मेला समाप्ति का ऐलान कर चुके हैं। दोनों ने 17 अप्रैल को कुंभ मेला खत्म होने का ऐलान किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...