Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून ऋषिकेश : संकट की घड़ी में कोरोना मरीजों की मदद का प्लान तैयार, महापौर ने किया कंट्रोल रूम का उद्घाटन
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

ऋषिकेश : संकट की घड़ी में कोरोना मरीजों की मदद का प्लान तैयार, महापौर ने किया कंट्रोल रूम का उद्घाटन

ऋषिकेश में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने और संक्रमित मरीजों एवं उनके तीमारदारों तक हर आवश्यक जानकारियां एवं सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से नगर निगम में हाईटेक कोविड कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।

ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगाई ने आज दोपहर निगम में स्थापित कोरोना कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह कोविड-19 से जंग लड़ रहे रोगियों के लिए वरदान साबित होगा। इससे पूर्व उन्होंने कोविड-19 से संबंधित स्थापित कोविड कंट्रोल रूम व कोविड कॉल सेंटर का निरीक्षण किया।

 

 

महापौर ने बताया कि संक्रमित मरीजों की जानकारी मिलने पर वह स्वयं ऐसे लोगों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। उन्हें आश्वस्त भी कर रही हैं कि वे घबराएं नहीं, नगर निगम व स्थानीय प्रशासन उनके साथ हर समय है। महापौर अनिता ममगाई ने कहा कोरोना संक्रमित मरीज से बातचीत करके काफी हद तक ऐसे लोगों को सहानुभूति मिलती है और वे मानसिक तौर पर मजबूत बनते हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हमें उनका विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए और उनमें विश्वास पैदा करना चाहिए कि वे जल्द ही स्वस्थ हो जायेंगे। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 के दृष्टिगत नगर प्रशासन द्वारा मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 14420 और 8941071990 भी जारी किए। इन नंबरों पर फोन करके कोरोना से संबंधित विषय पर जानकारी हासिल की जा सकती है।

 

 

उन्होंने आदेश दिए कि जो लोग जानकारी मांग रहे हैं, वह विस्तारपूर्वक उन्हें दें। उन्होंने स्टाफ से कहा कि प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की जो भी लिस्ट उन्हें उपलब्ध करवाई जाती है वे उन सभी से बातचीत करना सुनिश्चित करें और इसकी रिपोर्ट अधिकारियों तक पहुचाएं। महापौर ने कहा कि आज पूरा प्रदेश, देश एवं सम्पूर्ण विश्व कोरोना महामारी की लहर से प्रभावित है। संकट की इस घड़ी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिये हर आवश्यक कदम उठा रही है।

महापौर ने कहा कि आम जनमानस को गंभीरता के साथ सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने की जरूरत है। मेयर ममगाई ने कहा कि कोरोना से घबराने की आवश्यकता नहीं है, परंतु सतर्कता बनाये रखना बहुत जरूरी है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सचिन रावत, प्रशांत कुकरेती, सुनील गोड आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...