Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी, इस तूफान ने देश को झकझोर दिया है…. ये हमारे धैर्य की परीक्षा
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी, इस तूफान ने देश को झकझोर दिया है…. ये हमारे धैर्य की परीक्षा

कोरोना के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की कार्यक्रम में कहा कि आज मैं आपसे मन की बात एक ऐसे समय कर रहा हूं जब कोरोना हम सभी के धैर्य हम सभी के दुख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है। बहुत से अपने हमें असमय छोड़कर चले गए। कोरोना की पहली वेव का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौसले से भरा हुआ था, आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इस तूफान ने देश को झकझोर दिया है।

Image

PM ने कहा कि इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए विशेषज्ञ और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है। राज्य सरकार के प्रयत्नों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है। मैं आप सबसे आग्रह करता हूं, आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही सोर्स से ही जानकारी लें। आपके जो फैमली डॉक्टर हो, आस-पास के डॉक्टर हों, आप उनसे फोन से संपर्क करके सलाह लीजिए।

सबको मुफ्त मिलेगी वैक्सीन

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से सभी राज्य सरकारों को फ्री वैक्सीन भेजी गई है, जिसका लाभ 45 साल से ऊपर की उम्र के लोग ले सकते हैं। अब एक मई से देश में 18 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध होने वाली है। कंपनियां और कॉर्पोरेट सेक्टर भी अपने कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने में भागीदारी निभा पाएंगी।

पीएम ने कहा कि भारत सरकार की ओर से मुफ्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम चल रहा है वह आगे भी चलता रहेगा। मेरा राज्यों से आग्रह है कि वे भारत सरकार के इस मुफ्त वैक्सीन का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं।

Image

जैसे आज हमारे मेडिकल फील्ड के लोग, फ्रंटलाइन वर्कर्स दिन-रात सेवा कार्यों में लगे हैं। वैसे ही समाज के अन्य लोग भी, इस समय, पीछे नहीं हैं। देश एक बार फिर एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...