Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना से नहीं संभल रहे हालात, देहरादून में 3 मई तक कर्फ्यू, ये हैं पूरी गाइडलाइंस
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना से नहीं संभल रहे हालात, देहरादून में 3 मई तक कर्फ्यू, ये हैं पूरी गाइडलाइंस

उत्तराखंड में कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। देहरादून जनपद सबसे ज्यादा प्रभावित है। ऐसे में जिले स्तर पर अब आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बड़ा फैसला लिया है।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 4368 नए केस आए हैं। 1748 लोग ठीक हो गए हैं और 44 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में बढ़े कोरोना संक्रमण से देहरादून जिला काफी प्रभावित हुआ है। रविवार को देहरादून में 1670 नए मरीज बढ़े हैं जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। ऐसे में संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए अब कर्फ्यू की घोषणा की गई है। जिले में नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून और छावनी परिषद गढ़ीकैंट और क्लेमनटाउन के क्षेत्र में पूर्ण रूप से कोरोना कर्फ्यू रहेगा। यह कर्फ्यू 26 अप्रैल को शाम 7 बजे शुरू होकर 3 मई को सुबह 5 बजे तक रहेगा।

पढ़िए पूरी गाइडलाइंस–
1- 26 अप्रैल, सोमवार को सायं 7 बजे से 3 मई, सोमवर सुबह 5 बजे तक देहरादून जिले के नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून एवं छावनी परिषद गढीकैंट और क्लेमनटाउन क्षेत्रों में पूर्ण रूप से कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान निजी वाहनों का आवागमन भी पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

2- कोरोना कर्फ्यू की अवधि में निम्न सेवा से जुड़े दुकानों और वाहनों को सशर्त छूट रहेगी-

– फल, सब्जी की दुकानें, डेरी, बेकरी, मीट-मछली की दुकानें, राशन की दुकानें, दोपहर 4 बजे तक खुली रहेंगी।

– पेट्रोल पंप और गैस आपूर्ति और दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेगी।

– आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों और सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी हेतु आवागमन में छूट रहेगी।

– हवाई जहाज, ट्रेन तथा बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी।

– शादी और संबंधित समारोहों में प्रवेश के लिए बैंक्वेट हॉल, सामुदायिक स्थल, विवाह समारोह से संबंधित व्यक्तियों की आवाजाही के लिए छूट रहेगी और समारोह स्थल पर 50 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं।

– सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे और इससे जुड़े कर्मियों और मजदूरों व संबंधित गाड़ियों की आवाजाही जारी रहेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...