Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में फिर 7000 से ज्यादा कोरोना केस, 118 लोगों ने गंवाई जान
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में फिर 7000 से ज्यादा कोरोना केस, 118 लोगों ने गंवाई जान

उत्तराखंड में इस समय कोरोना के 76,500 एक्टिव केस हैं। राज्य में सैंपल पॉजिटिव होने की दर भी 6.25% है। वहीं उपचार के उपरांत पिछले 24 घंटे में 4933 लोग ठीक होकर अपने घर को लौटे हैं। वहीं 118 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमितों के आंकड़े ने फिर 7000 के स्तर को पार कर लिया है। राज्य में कोरोना के 7120 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस संक्रमण के चलते 118 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। उत्तराखंड में इस समय कोरोना के 76,500 एक्टिव केस हैं। राज्य में सैंपल पॉजिटिव होने की दर भी 6.25% है। वहीं उपचार के उपरांत पिछले 24 घंटे में 4933 लोग ठीक होकर अपने घर को लौटे हैं।

Image

उत्तराखंड में कोरोना के सबसे अधिक 2201 मामले देहरादून में मिले हैं। इसके बाद नैनीताल में 1152, ऊधम सिंह नगर में 813, हरिद्वार में 649, उत्तरकाशी में 586 मामले सामने आए हैं। अन्य जिलों में अल्मोड़ा में 302, बागेश्वर में 24, चमोली में 155, चंपावत में 80, पौड़ी में 329, पिथौरागढ़ में 165, रुद्रप्रयाग में 368 और टिहरी में 296 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...