Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल कैंची धाम मंदिर के पास बादल फटने से भारी नुकसान
नैनीताल

कैंची धाम मंदिर के पास बादल फटने से भारी नुकसान

आज शाम विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के नजदीक बादल फटने की खबर आई। यह बादल मंदिर परिसर से आधा किलोमीटर पहले साई मंदिर के नजदीक फटा है। यहां पर आज जोरदार बारिश व ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर मलबा आने से सड़क बंद हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बादल फटने से बड़ी मात्रा में मलबा आने से मुख्य मंदिर के पीछे भक्तों को भोजन कराने वाले स्थान पर मलबा भर गया है, जबकि समीप ही सांई मंदिर को भारी नुकसान हुआ है।

लोगों का कहना है कि बादल फटने से बड़ा नुकसान हुआ है। यहां बोहरागांव ग्राम सभा के खोपा जाने वाली सड़क मलबे से पट गई है। तल्ला रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग मलबा आने से बंद हो गया है। कई लोगों के घरों में मलबा घुस गया है। लोगों का कहना है कि अतिवृष्टि से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन फलों को अत्यधिक नुकसान हुआ है।

कल ही देवप्रयाग में बादल फटने से बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी। इसमें कई दुकानों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। इस दौरान आईटीआई की इमारत भरभराकर गिर गई थी। नगरपालिका का बहुउद्देशीय भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ था। पूरे क्षेत्र में बिजली और पानी की लाइनें टूट गईं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles