Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में आफत की बारिश, बद्रीनाथ NH-7 पर लामबगड़ में खचड़ा नाला उफान पर, चकराता में बादल फटने से दो की मौत
उत्तराखंड न्यूज़चमोली

उत्तराखंड में आफत की बारिश, बद्रीनाथ NH-7 पर लामबगड़ में खचड़ा नाला उफान पर, चकराता में बादल फटने से दो की मौत

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश आफत बनकर टूटी है। चमोली जिले में बदरीनाथ नेशनल हाईवे 7 पर दो जगह बारिश के पानी के साथ आए मलबे ने भारी नुकसान पहुंचाया है। यहां लामबगड़ में खचड़ा नाला उफान पर है। वहीं हनुमानचट्टी में भी बारिश के पानी के साथ बहकर आए बड़े-बड़े पत्थरों ने राजमार्ग को क्षति पहुंचाई है। उधर, चकराता में बादल फटने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लापता हैं। ऐसी सूचना भी मिल रही है कि लामबगड़ में ग्लेश्यिर टूटा गया है।

बदरीनाथ में लामबगड़ में खचड़ा नाले के उफान पर आने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 7 का 50 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यहां एक ट्रक भी मलबे में फंस हुआ है। गनीमत रही कि ट्रक चालक समय पर गाड़ी से बाहर निकल गया। इस इलाके में कई जगह बारिश के साथ आए मलबे से हाइवे बाधित है।

हनुमान चट्टी में बेनाकुली भी बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। यहां जेसीबी और दूसरी मशीने बारिश के मलबे में फंसी हुई हैं। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। उधर ऐसी भी सूचना है कि लामबगड़ के ऊपरी इलाके में ग्लेशियर टूट गया है।

देखें वीडियो –

देहरादून के चकराता में खेड़ा बिजनाड़ में बादल फटने के बाद कुछ छानियां इसकी चपेट में आ गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लापता बताए जाते हैं। इनमें एक बच्ची भी शामिल है। यहां ग्रामीणों के मवेशी भई मलबे में दब गए।  चकराता थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल 32 वर्षीय मुन्ना पुत्र घंनतादास और 13 वर्षीय बच्ची काजल पुत्री शीश पाल का शव मलबे से बरामद किया जा चुका है। 10 वर्षीय लापता साक्षी पुत्री मुन्ना और एक अन्य की तलाश की जा रही है।

 

फोटो और वीडियो इनपुट – विकेश डिमरी

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles