Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हिल-मेल फाउंडेशन ने नीलकंठ-यमकेश्वर में हेल्थ सेंटरों, ग्राम प्रधानों और आशा वर्करों को कोविड मेडिसिन किट, मास्क सैनिटाइजर बांटे
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

हिल-मेल फाउंडेशन ने नीलकंठ-यमकेश्वर में हेल्थ सेंटरों, ग्राम प्रधानों और आशा वर्करों को कोविड मेडिसिन किट, मास्क सैनिटाइजर बांटे

कोरोना काल में उत्तराखंड के गांवों तक मदद पहुंचाने के लिए हिल-मेल फाउंडेशन द्वारा शुरू किए अभियान के तहत 19 मई को यमकेश्वर ब्लॉक के नीलकंठ-यमकेश्वर क्षेत्र में कई ग्राम सभाओं में कोविड की दवाओं का वितरण किया गया। हिल-मेल फाउंडेशन की टीम लोगों को मल्टीविटामिन की गोलियां, मास्क और सैनिटाइजर बांटे। हिल-मेल फाउंडेशन उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा अधिसूचित की गई कोरोना संक्रमण की दवाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, ग्राम प्रधानों और आशा कार्यकर्ताओं तक पहुंचा रहा है।

हिल-मेल की टीम लोगों को कोविड प्रोटोकॉल, सावधानी और बचाव के बारे में भी जागरुक कर रही है। हिल-मेल फाउंडेशन ने यमकेश्वर ब्लॉक बिथ्याणी, कांडी, जयहरी मल्ली, उमरोली, पोखरी, मागथा और उमड़ा ग्राम सभा के प्रधानों को कोविड मेडिसिन, सरकार द्वारा जारी चिकित्सा परामर्श, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इसके अलावा स्वास्थ्य उपकेंद्र ठांगर में भी कोविड दवाओं की किट उपलब्ध कराई गई। क्षेत्र में कई आशा कार्यकर्ताओं को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। इससे पहले, हिल-मेल की टीम ने तल्ला बनास से यमकेश्वर के बीच दवा एवं मास्क वितरण अभियान चलाया था।

यह भी देखें – हिलमेल फाउंडेशन ने पहाड़ के गांवों में चलाया अभियान, घर-घर बांटे मास्क और दवाइयां

 

हिल-मेल फाउंडेशन की संस्थापक चेतना नेगी के निर्देशन में महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी के प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, हिल-मेल के अर्जुन रावत, दीपक नेगी, सतीश नेगी समेत कई वॉलंटियर्स ने यमकेश्वर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को कोविड की दवा की किट उपलब्ध कराई। ताकि कोविड संक्रमण होने पर किसी को दवा की कमी के चलते इलाज शुरू करने में देरी न हो। फाउंडेशन के वॉलियंटर्स ने कई जगहों पर लोगों से कोविड के लक्षणों को न छुपाने का अनुरोध किया ताकि इसे संक्रमण को पहाड़ों पर फैसले से रोका जा सके। हिल-मेल फाउंडेशन के इस पूरे अभियान को आज तक में एडीटर राष्ट्रीय सुरक्षा मनजीत नेगी का विशेष सहयोग मिल रहा है।

 

प्रत्येक ग्राम को 10 से 20 कोरोना मेडिसिन किट दी गई हैं। ताकि कोविड के लक्षण होने की स्थिति में वह प्रभावित लोगों को दवा उपलब्ध करा सके। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी दवा प्रोटोकॉल बांटा गया है। इसमें दवा किस तरह खानी है और क्या-क्या सावधानी बरतनी है, इसकी जानकारी है। इससे पहले, हिल-मेल फाउंडेशन ने देहरादून-ऋषिकेश में फ्रंट लाइन वॉरियर्स के तौर पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों और एंबुलेंस चालकों को पीपीई किट उपलब्ध कराई थी।

हिल-मेल फाउंडेशन इन दिनों अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर कोविड ओपीडी भी चला रहा है। इसमें कोरोना संक्रमण के इलाज और बचाव को लेकर ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है। इस पर संपर्क कर कोई भी कोरोना से संबंधित परामर्श ले सकता है। हिल-मेल फाउंडेशन को इस अभियान में दीर्घायु आर्गेनिक्स और व्यक्तिगत रूप से कई लोगों ने योगदान दिया है।

कोरोना काल में हिल-मेल फाउंडेशन का अभियान

#JeetegaUttarakhand #JeetegaPahad

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...