Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल हिलमेल फाउंडेशन ने पहाड़ के गांवों में चलाया अभियान, घर-घर बांटे मास्क और दवाइयां
पौड़ी गढ़वालउत्तराखंड न्यूज़

हिलमेल फाउंडेशन ने पहाड़ के गांवों में चलाया अभियान, घर-घर बांटे मास्क और दवाइयां

हिल मेल मैगजीन, हिल मेल वेबसाइट और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको उत्तराखंड में कोरोना के हालात की हर अपडेट मिलती है। अब हिल मेल फाउंडेशन ने पहाड़ के लोगों तक मदद पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थि ऑफिस से सामग्रियां गांवों तक पहुंचाई जा रही हैं।

कोरोना काल में उत्तराखंड के सुदूर गांवों के लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए हिल मेल फाउंडेशन ने एक अभियान शुरू किया है। घर-घर जाकर फाउंडेशन की टीम लोगों को मल्टीविटामिन गोलियां और मास्क आदि वितरित कर रही है। इसके अलावा अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आशा कार्यकर्ताओं को कोविड की उत्तराखंड सरकार द्वारा मान्य दवाइयों की किट भी मुहैया करा रही है। हिलमेल की टीम लोगों को कोविड प्रोटोकॉल, सावधानी और बचाव के बारे में भी जागरुक कर रही है। इसके साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिल मेल ने ऑनलाइन ओपीडी का कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कोविड से जुड़े तमाम सवालों का जवाब पा सकते हैं।

 

हिलमेल फाउंडेशन ने गुरुवार को यमकेश्वर ब्लॉक में अपने इस अभियान की शुरुआत की। यहां तल्ला बनास, मल्ला बनास, किमसार, जोगियाना, धारकोट, रामजीवाला, देवयाणा में ग्रामीणों को मल्टी विटामिन और मास्क बांटे। किमसार अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में कोरोना मेडिसिन किट मुहैया कराई गई। ये सभी दवाइयां उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा अधिकृत हैं।

तल्ला बनास में ग्रामीणों को मल्टी विटामिन किट एवं मास्क प्रदान करतीं हिलमेल फाउंडेशन की संस्थापक चेतना नेगी।

 

हिलमेल फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक गांव के प्रधानों को 10-10 कोरोना मेडिसिन किट भी दी गई है। ताकि कोविड के लक्षण होने की स्थिति में वह प्रभावित लोगों को दवा उपलब्ध करा सके। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी दवा प्रोटोकॉल बांटा गया है। इसमें दवा किस तरह खानी है और क्या-क्या सावधानी बरतनी है, इसकी जानकारी दी गई है।

हिल मेल फाउंडेशन की टीम ने ग्रामीणों को कोविड प्रोटोकॉल की भी जानकारी दी। उत्तराखंड के ग्रामीणों की कोविड से सुरक्षा के लिए हिल मेल फाउंडेशन के अभियान के तहत उन्हें राशन किट्स, ज़रूरी दवाईयां, निशुल्क डॉक्टर की सलाह, स्वास्थ्य केंद्रों को पीपीई किट लगातार उपलब्ध कराया जाएगा। आप भी जुड़ सकते हैं इस अभियान 9520540373 पर जुडें, आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं mailtohillmail@gmail.com

देखिए कुछ तस्वीरें-

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किमसार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर

 

 

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, यमकेश्वर में कोविड वैक्सीन की 100 किट प्रदान की गई। इस केंद्र में दस बेड की व्यवस्था है। यहां ऑक्सीजन और ऑक्सीजन कंसनट्रेटर उपलब्ध है। गंभीर रोगियों को यहां से कोविड केयर अस्पताल ऋषिकेश भेजे जाने की व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्राम प्रधानों द्वारा सूचना मिलने पर सैंपलिंग कर रही हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...