उत्तराखंड को कोरोना से बड़ी राहत, मई में पहली बार 10 से नीचे आया यह आंकड़ा

उत्तराखंड को कोरोना से बड़ी राहत, मई में पहली बार 10 से नीचे आया यह आंकड़ा

हमें न थकना है, न रुकना है … कोरोना के खिलाफ जंग में अब सामूहिक प्रयास तेज हो गए हैं। उत्तराखंड के गांवों में कोरोना पहुंच चुका है पर उससे निपटने के प्रयास भी हो रहे हैं। सरकार के साथ कई सामाजिक संगठनों की मदद से अब अच्छे संकेत मिलने लगे हैं। जी हां, मई में पहली बार उत्तराखंड में संक्रमण की रफ्तार इतनी कम रही है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए मामले सघन कंटेनमेंट जोन, कोरोना कर्फ्यू जैसे उपाय करने के कारण तेजी से कम हुए हैं, पर ये लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। 21 मई को ही 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3626 नए केस आए और 70 लोगों की मौत हो गई है। पिछले कुछ हफ्तों से तुलना करने पर भले ही केस कम लगें पर राज्य की आबादी के हिसाब से यह भी काफी ज्यादा हैं। इसे जीरो तक पहुंचाने के लिए अभी दीर्घकालिक और लगातार उपाय करते रहने होंगे। अच्छी बात यह है कि 24 घंटे में नए केसेज से दोगुने से भी ज्यादा मरीज 8731 ठीक हो गए हैं।

पॉजिटिविटी रेट 9 प्रतिशत से भी नीचे

रिकवरी प्रतिशत 75.84% है। इस समय ऐक्टिव केस 63373 हैं और सैंपल पॉजिटिविटी 6.92% है। इन सब आंकड़ों के बीच एक बड़ी राहत की खबर है। उत्तराखंड में मई के महीने में पहली बार पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से नीचे यानी 8.54% आया है। हालांकि मौतें चिंता का विषय हैं। मामलों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ अनूप नौटियाल के अनुसार, बैकलॉग को मिलाकर देखें तो मौतों का आंकड़ा एक दिन में 116 रहा। यह चिंताजनक स्थिति है।

दरअसल, पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने को गंभीर हालात समझा जाता है। इसके बाद सरकारों को मजबूरन सख्त उपाय करने पड़ते हैं जिससे कोरोना संक्रमण को बेकाबू होने से रोका जा सके। 1 मई को पॉजिटिविटी रेट 16 प्रतिशत, 2 को 21 प्रतिशत तो 7 मई को 26 प्रतिशत पहुंच गया थ। 15 मई को यह आंकड़ा 23 प्रतिशत से ज्यादा था। इसके बाद सख्त लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के चलते यह ग्राफ गिरने लगा और अब 21 मई को यह 9 से भी कम रह गया।

Image

 

उधर, सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने एक नई टेंशन की ओर इशारा किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि पिछले 5 दिनों में यानी 17 से 21 मई के दौरान उत्तराखंड में कुल 789 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 40 प्रतिशत 314 बैकलॉग डेथ हैं। उन्होंने कहा है कि अस्पतालों को समय पर डेटा शेयर करना चाहिए। सरकार को इस बाबत सख्त होना चाहिए।

हिल मेल फाउंडेशन भी आपके साथ

सरकार के प्रयासों के साथ-साथ कई सामाजिक संगठन, संस्थाएं भी इस दिशा में गंभीर पहल कर रही हैं। जी हां, हिल मेल फाउंडेशन के कार्यकर्ता गांव-गांव घूमकर लोगों को न सिर्फ कोविड व्यवहार के लिए जागरूक कर रहे हैं बल्कि उन्हें कोविड से संबंधित दवाइयां और मास्क आदि भी वितरित कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से फाउंडेशन गांव-गांव लोगों तक पहुंच बना रहा है। कोरोना योद्धाओं को भी मदद पहुंचाई जा रही है। इन सबके प्रयासों का ही नतीजा है कि हम अपने प्रदेश में कोरोना को काबू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे ही सघन प्रयास जारी रहे तो हम जल्द ही कोरोना पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

आम आदमी को मिलेगी AAP की ऑटो एंबुलेंस, कर्नल कोठियाल बोले- निशुल्क अस्पताल पहुंचेंगे मरीज

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this