Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून पहाड़ के गांवों में पहुंच रही हिल-मेल फाउंडेशन की टीम, पौड़ी गढ़वाल के कलजीखाल ब्लॉक में बांटी कोरोना किट
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

पहाड़ के गांवों में पहुंच रही हिल-मेल फाउंडेशन की टीम, पौड़ी गढ़वाल के कलजीखाल ब्लॉक में बांटी कोरोना किट

कोरोना की दूसरी लहर में अपना प्रदेश उत्तराखंड पूरी ताकत से जंग लड़ रहा है। इस मिशन में हिल-मेल फाउंडेशन की टीम भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पिछले कुछ हफ्तों से उत्तराखंड के गांवों में फाउंडेशन के साथी लोगों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें कोविड-19 से निपटने के लिए दवाएं, मास्क एवं जानकारी के लिए किट मुहैया करा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज हिल-मेल फाउंडेशन के साथी पौड़ी गढ़वाल जिले के कलजीखाल ब्लॉक में परसुन्डाखाल और अगरोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना किट भेंट की। स्वास्थ्य सेवा में जी जान से जुटे डॉक्टर, नर्स एवं अन्य स्टाफ हमारे कोरोना योद्धा हैं, जिनका हमें सम्मान करना चाहिए।

परसुंदाखाल में डॉ. कंचन रावत और उनकी टीम को कोरोना किट दी गई। अगरोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अनुज कुमार और डॉ. रीना रानी को दवाइयां दी गईं।

 

यह भी देखें – यह तस्वीर बहुत कुछ सिखाती है… पहाड़ पर असहाय मूक-बधिर दंपति के लिए राशन लेकर पहुंची पुलिस

हिल-मेल फाउंडेशन की ओर से यह किट हिल-मेल दिल्ली संस्करण के संपादक वाईएस बिष्ट ने डॉक्टरों को भेंट की। उनके साथ महेंद्र बिष्ट व सुमन बिष्ट भी थे। हिल-मेल की टीम आगे भी गांवों में लोगों को किट प्रदान करने के अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों को जागरूक करने का काम करती रहेगी। हिल-मेल फाउंडेशन की संस्थापक चेतना नेगी के मार्गदर्शन में पहाड़ के गांवों में कोरोना किट, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट और राशन बांटने का अभियान चलाया जा रहा है। इस काम में आजतक के एडीटर नेशनल सिक्योरिटी मनजीत नेगी का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles