Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून पहाड़ के गांवों में पहुंच रही हिल-मेल फाउंडेशन की टीम, पौड़ी गढ़वाल के कलजीखाल ब्लॉक में बांटी कोरोना किट
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

पहाड़ के गांवों में पहुंच रही हिल-मेल फाउंडेशन की टीम, पौड़ी गढ़वाल के कलजीखाल ब्लॉक में बांटी कोरोना किट

उत्तराखंड में कोरोना के नए मामले तेजी से घट रहे हैं। इस जंग में हर शख्स को अपनी भूमिका का निर्वहन करना है तभी हम यह लड़ाई जीत सकते हैं। मास्क पहनने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करते रहना होगा। इस जंग में सहयोग करते हुए हिल-मेल फाउंडेशन की टीम भी ग्राउंड पर है और लगातार लोगों को कोरोना किट पहुंचा रही है।

कोरोना की दूसरी लहर में अपना प्रदेश उत्तराखंड पूरी ताकत से जंग लड़ रहा है। इस मिशन में हिल-मेल फाउंडेशन की टीम भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पिछले कुछ हफ्तों से उत्तराखंड के गांवों में फाउंडेशन के साथी लोगों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें कोविड-19 से निपटने के लिए दवाएं, मास्क एवं जानकारी के लिए किट मुहैया करा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज हिल-मेल फाउंडेशन के साथी पौड़ी गढ़वाल जिले के कलजीखाल ब्लॉक में परसुन्डाखाल और अगरोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना किट भेंट की। स्वास्थ्य सेवा में जी जान से जुटे डॉक्टर, नर्स एवं अन्य स्टाफ हमारे कोरोना योद्धा हैं, जिनका हमें सम्मान करना चाहिए।

परसुंदाखाल में डॉ. कंचन रावत और उनकी टीम को कोरोना किट दी गई। अगरोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अनुज कुमार और डॉ. रीना रानी को दवाइयां दी गईं।

 

यह भी देखें – यह तस्वीर बहुत कुछ सिखाती है… पहाड़ पर असहाय मूक-बधिर दंपति के लिए राशन लेकर पहुंची पुलिस

हिल-मेल फाउंडेशन की ओर से यह किट हिल-मेल दिल्ली संस्करण के संपादक वाईएस बिष्ट ने डॉक्टरों को भेंट की। उनके साथ महेंद्र बिष्ट व सुमन बिष्ट भी थे। हिल-मेल की टीम आगे भी गांवों में लोगों को किट प्रदान करने के अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों को जागरूक करने का काम करती रहेगी। हिल-मेल फाउंडेशन की संस्थापक चेतना नेगी के मार्गदर्शन में पहाड़ के गांवों में कोरोना किट, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट और राशन बांटने का अभियान चलाया जा रहा है। इस काम में आजतक के एडीटर नेशनल सिक्योरिटी मनजीत नेगी का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...