पीएम मोदी से मिले सीएम तीरथ सिंह, ग्रामीण इलाकों में समय पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए अतिरिक्त कोटा मांगा

पीएम मोदी से मिले सीएम तीरथ सिंह, ग्रामीण इलाकों में समय पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए अतिरिक्त कोटा मांगा

सीएम तीरथ सिंह रावत ने पीएम मोदी से कुमाऊं क्षेत्र में ‘एम्स’ की स्थापना या ऋषिकेश एम्स की शाखा स्थापित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य को भारत सरकार द्वारा तीन डॉप्लर रडार की स्वीकृति देने के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वैली हेतु 10 छोटे डाप्लर रडार उपलब्ध कराने की भी मांग की।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। आधा घंटे चली मुलाकात में मुख्यमंत्री ने देश में 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले समस्त भारतीयों का कोरोना टीकाकरण मुफ्त में किए जाने की घोषणा और 80 करोड़ लोगों को दीपावली तक मुफ्त अनाज देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य में मानसून व आपदा के दौरान सड़के बंद होने की स्थिति में ग्रामीण इलाकों में समय पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए अतिरिक्त कोटे की भी मांग की।

सीएम तीरथ ने पीएम मोदी को बताया कि उनके विजन के अनुसार ही राज्य के चारधामों में सड़कों का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल-लाइन की सौगात देने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को कंडाली के रेशे से बनी जैकेट भी भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के वित्तीय संसाधन अत्यंत सीमित हैं। उन्होंने पीएम मोदी से कुमाऊं क्षेत्र में ‘एम्स’ की स्थापना या ऋषिकेश एम्स की शाखा स्थापित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य को भारत सरकार द्वारा तीन डॉप्लर रडार की स्वीकृति देने के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वैली हेतु 10 छोटे डाप्लर रडार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

सीएम तीरथ ने कहा कि उत्तराखंड एक हिमालयी पर्वतीय राज्य हैं। इसको संपूर्ण रूप से ऑर्गेनिक प्रदेश के रूप में विकसित किए जाने के लिए भारत सरकार से विशेष अनुदान का अनुरोध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का पर्यावरण अत्यंत संवेदनशील है, अतः संपूर्ण हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियरों के अध्ययन तथा जल स्रोतों को किस प्रकार सुरक्षित रखना है, इसके संबंध में संपूर्ण अध्ययन करने हेतु उत्तराखंड में ‘हिमनद एवं जल संसाधन शोध केंद्र’ की स्थापना की जाए।

उन्होंने कहा कि कि कोविड-19 से लड़ने के लिए राज्य को भारत सरकार की ओर से हर प्रकार की सहायता मिली है। इसके तहत प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों के क्रम में डीआरडीओ द्वारा निर्मित अस्पताल, क्रमशः ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में बनाए गए हैं, जिससे समस्त जनमानस को अत्यधिक लाभ मिला है। इसके लिए भी उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि केदारनाथ धाम का भव्य रूप विकसित हो गया है एवं श्री बद्रीनाथ धाम के संबंध में भी रूपरेखा तैयार हो रही है। मुख्यमंत्री ने स्थिति सामान्य होने पर प्रधानमंत्री को बद्री-केदार डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लोकार्पण के लिए न्यौता दिया।

इससे पहले, सीएम तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं ने उत्तराखंड के विकास की विभिन्न योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। प्रदेश को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देने के लिए सीएम तीरथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष का आभार जताया। 

Image

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this