Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू की SOP में संशोधन, कई तरह की दुकानों को खोलने की इजाजत मिली
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू की SOP में संशोधन, कई तरह की दुकानों को खोलने की इजाजत मिली

social distancing appeal by uttarakhand cm trivendra rawat

उत्तराखंड में जारी कोरोना कर्फ्यू की मियाद 15 जून तक बढ़ाने के एक दिन बाद इसके लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया, एसओपी (SOP) में संशोधन कर दिया है। अब कोविड कर्फ्यू के दौरान सप्ताह में दो दिन बर्तन, हौजरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉरपेंटर समेत कुछ और दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई है। व्यापारी वर्ग लगातार कोरोना कर्फ्यू में संशोधन करने की मांग कर रहा था।

सोमवार को प्रदेश उद्योग व्यापार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल से मिला था और कोरोना कर्फ्यू के दौरान कुछ और दुकानों को खोले जाने की मांग की थी। इन लोगों का कहना था कि अब चूंकि राज्य में कोरोना संक्रमण की दर नियंत्रण में आ गई है लिहाजा अब दुकानों को खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। देर शाम उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सोमवार शाम को SOP में संशोधन कर आदेश जारी कर दिए।

संशोधित SOP के अनुसार, आठ जून यानी मंगलवार और 11 जून यानी शुक्रवार को बर्तन, हौजरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स, कंप्यूटर हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर, वेब डिजाइनिंग, हार्डवेयर पेंट्स, सैनेटरी, स्टोन (मार्बल चिप्स), कारपेंटर, फर्नीचर व टिंबर मर्चेंट्स की दुकानें सुबह आठ बजे दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।

पूरा संशोधित आदेश यहां पढ़ें –

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles