Home उत्तराखंड न्यूज़ कर्नल कोठियाल की मौजूदगी में कई युवा छात्र नेताओं और पूर्व सैनिकों ने थामा ‘आप’ का दामन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कर्नल कोठियाल की मौजूदगी में कई युवा छात्र नेताओं और पूर्व सैनिकों ने थामा ‘आप’ का दामन

छात्र नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड के नवनिर्माण के लिए युवा शक्ति आगे आ रही है। निश्चित ही इनके दम पर हम उस उत्तराखंड का निर्माण कर सकेंगे, जिसका सपना लेकर ही इस राज्य का गठन हुआ था। इस दौरान 'आप' के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष एसएस कलेर भी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान रफ्तार पकड़ रहा है। सोमवार को उत्तराखंड में पार्टी के प्रमुख चेहरे कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल की मौजूदगी में राज्य के कई युवा छात्र नेताओं और पूर्व सैनिकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी ने कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए राज्य में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प जताया। इस दौरान ‘आप’ के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष एसएस कलेर भी उपस्थित रहे।

पार्टी की सदस्यता लेने वाले में पूर्व सैनिक, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं वर्तमान में बूंगा यमकेश्वर से क्षेत्र पंचायत सदस्य सुदेश भट्ट, देहरादून डीएसबी कॉलेज के वर्तमान महासचिव केशव बहुगुणा, उत्तराखंड के दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के पीआरओ रहे कपिल सामंत, डीएवी कॉलेज देहरादून के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एनएसयूआई के राज्य प्रमुख कुलदीप कुमार, डीएवी कॉलेज के पूर्व महासचिव अर्बुद्ध थापा, डीबीएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह (NSUI), डीबीएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह नेगी (ABVP), डीएवी कॉलेज के पूर्व महासचिव भगवती प्रसाद मैंदोली (Aryan), NSUI के पूर्व उत्तराखंड प्रमुख नितिन जोशी, गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा (Jai Ho), NSUI उत्तराखंड के महासचिव और डीएवी कॉलेज के पूर्व महासचिव आकाश गौड़, राजनीतक कार्यकर्ता जगमोहन चौहान, उत्तरकाशी से छात्र नेता सूरज रावत (Aryan), देहरादून नगर निगम से कांग्रेस के पार्षद अजय चंदेल, देहरादून नगर निगम से निर्दलीय निगम पार्षद विपिन, उत्तरकाशी से निर्दलीय क्षेत्र पंचायत सदस्य कुशाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र राणा, विशाल कलूरा, उत्तरकाशी से दून स्कूल के पूर्व छात्र अनंत कुडियाल शामिल रहे।

हिल-मेल से बातचीत से भगवती प्रसाद मैंदोली ने कहा कि वह कर्नल कोठियाल के व्यक्तित्व से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पार्टी उत्तराखंड के सुदूर इलाकों में विकास से वंचित लोगों की आवाज बनेगी। उनका पूरा संगठन राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए जोर लगाएगा। इस अवसर पर कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड के नवनिर्माण के लिए युवा शक्ति आगे आ रही है। निश्चित ही इनके दम पर हम उस उत्तराखंड का निर्माण कर सकेंगे, जिसका सपना लेकर ही इस राज्य का गठन हुआ था।

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कर्नल कोठियाल के सियासी रण में उतरने से अगला विधानसभा चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। वह सैकड़ों युवाओं को सेना का हिस्सा बनाने वाले यूथ फाउंडेशन के संस्थापक हैं। उन्हें केदारनाथ में किए गए काम के लिए पहचाना जाता है। केदारनाथ में कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में ही आपदा के बाद पुनर्निर्माण का काम शुरु हुआ था। इसके अलावा, उन्हें उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गोट विलेज जैसी अभिनव पहल के लिए जाना जाता है। लगातार युवा नेताओं के कर्नल कोठियाल के साथ आने से पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...