Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह की रक्तदान मुहिम रंग ला रही, 11 शिविरों में एकत्रित हुआ 700 यूनिट खून
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह की रक्तदान मुहिम रंग ला रही, 11 शिविरों में एकत्रित हुआ 700 यूनिट खून

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की पहल पर आयोजित हो रहे रक्तदान शिविरों में औसतन एक कैंप में 68 यूनिट खून इकट्ठा हो रहा है। कुछ दिनों पहले जहां देहरादून में रक्त की कमी हो गई थी, अब पू्र्व मुख्यमंत्री के आह्वान पर रक्तदान की मुहिम के बाद ब्लड बैंकों में रक्त का संग्रह होने से ज़रूरतमंदों को काफ़ी राहत मिली है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मिशन रक्तदान मुहिम रंग ला रही है। 14 मई से यह मिशन शुरू किया गया था। अब तक 11  शिविरों में करीब 700 यूनिट खून इकट्ठा किया जा चुका है। डोईवाला, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार के बाद सोमवार को रुड़की में कैंप लगा, जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश के बाद त्रिवेंद्र सिंह ने रुड़की में रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। #मिशनरक्तदान से प्रेरित होकर पूर्व चेयरमैन जिला पंचायत हरिद्वार सुभाष वर्मा जी ने जेएन सिन्हा संयुक्त राजकीय चिकित्सालय, रुड़की में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में चारों ओर रक्तदान शिविरों के आयोजन से ब्लड बैंकों को हम मिलकर मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

इससे पहले ऋषिकेश में पूर्व राज्यमंत्री (दर्जाधारी) कृष्ण कुमार सिंघल ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। ब्लड बैंकों में रक्त की हो रही कमी को देखते हुए ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ब्लड बैंकों में खून की कमी नहीं होने दी जाएगी। मिशन रक्तदान की मुहिम ब्लड बैंकों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। पूर्व सीएम ने अपील करते हुए हुए कहा कि प्रदेश में स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवाओं को बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविरों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

 

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में खून की कमी के चलते सभी लोग मिलजुल कर इसे पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी लोग मिलजुल कर कार्य करेंगे तभी स्वस्थ समाज और स्वस्थ राज्य का निर्माण हो पाएगा। एक इंसान की रक्त की कमी को दूसरा इंसान ही पूरा कर सकता है। इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं का उत्साह देखकर लग रहा है कि युवा इसे बेहद ही गंभीरता से लेते हुए इस पुनीत कार्य के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस संकटकाल में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरी तरह से दूर करना है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि इस संकटकाल में हम जरूरतमंदों की मदद कर पा रहे हैं।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की मिशन रक्तदान मुहिम की शुरुआत 14 मई 2021 से हुई थी। संकट के इस दौर में देहरादून जैसे प्रमुख शहर में रक्त की कमी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का मिशन रक्तदान ब्लड बैंकों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। पूर्व सीएम से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कुछ अन्य सामाजिक संगठन आगे आए हैं और अब सभी के सहयोग के चलते रोजाना ब्लड बैंकों को खून उपलब्ध कराया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...