Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून 48 घंटे के लिए उत्तराखंड में परेशान करेगी चिलचिलाती गर्मी, जानें कब मिल सकती है राहत
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

48 घंटे के लिए उत्तराखंड में परेशान करेगी चिलचिलाती गर्मी, जानें कब मिल सकती है राहत

उत्तराखंड के लोगों इस समय असामान्य गर्मी का सामना कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे से बदला मौसम अगले 48 घंटे तक ऐसे ही रहेगा यानी आपको गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। देहरादून में तो काफी गर्मी है। स्थानीय लोग बेवजह बाहर निकलने से बच रहे हैं।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। समंदर से आ रही नम हवाओं के बंद होने से राज्य में गर्मी बढ़ गई है। अगले दो दिन लोगों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। राजधानी देहरादून के लोगों को चिलचिलाती गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक आज यानी 8 जून को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 9 जून को भी ऐसे ही हालात रहेंगे। 10 जून को कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है बाकी राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

18+ वालों को भी अब मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

बीते 24 घंटे प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। इस समय कहीं भी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना नहीं है। जानकारों का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को पारा 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। गुरुवार से तपती गर्मी से राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

पर्वतीय इलाकों में बादल दिखेंगे पर बारिश की संभावना कम है। प्रदेश में गर्मी बढ़ने पर लोगों को बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। अगर जरूरत है तो शरीर में पानी की कमी न होने दें। नींबू पानी या ओआरएस का घोल गर्मी में फायदा करता है।

कर्नल कोठियाल की मौजूदगी में कई युवा छात्र नेताओं और पूर्व सैनिकों ने थामा ‘आप’ का दामन

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...