Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली दौरे पर, राजनाथ सिंह से मिले, कई तरह की चर्चाएं
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली दौरे पर, राजनाथ सिंह से मिले, कई तरह की चर्चाएं

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दिल्ली के दौरे पर हैं। बुधवार सुबह उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। वह पूर्व संगठन महामंत्री और वर्तमान में अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल से भी मिले। वह जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने वाले हैं।

उनके दिल्ली दौरे को लेकर देहरादून में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकता है। दरअसल, जब उनकी जगह तीरथ सिंह रावत को पार्टी ने उत्तराखंड की कमान सौंपी थी तभी कई नेताओं ने कहा था कि त्रिवेंद्र के बारे में पार्टी नेतृत्व ने कुछ और सोच रखा है।

हो सकता है यह संयोग हो लेकिन सियासत में बातें तो होती ही हैं। एक दिन पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर देहरादून लौटे हैं। उन्होंने सत्ता संभालने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। ऐसे में अब त्रिवेंद्र सिंह रावत का दिल्ली पहुंचना कुछ संकेत दे रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...