उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दिल्ली के दौरे पर हैं। बुधवार सुबह उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। वह पूर्व संगठन महामंत्री और वर्तमान में अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल से भी मिले। वह जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने वाले हैं।
उनके दिल्ली दौरे को लेकर देहरादून में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकता है। दरअसल, जब उनकी जगह तीरथ सिंह रावत को पार्टी ने उत्तराखंड की कमान सौंपी थी तभी कई नेताओं ने कहा था कि त्रिवेंद्र के बारे में पार्टी नेतृत्व ने कुछ और सोच रखा है।
हो सकता है यह संयोग हो लेकिन सियासत में बातें तो होती ही हैं। एक दिन पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर देहरादून लौटे हैं। उन्होंने सत्ता संभालने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। ऐसे में अब त्रिवेंद्र सिंह रावत का दिल्ली पहुंचना कुछ संकेत दे रहा है।
माननीय रक्षामंत्री श्री @rajnathsingh जी से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। pic.twitter.com/W1A5RoA8HZ
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) June 9, 2021


Leave a comment