हिल-मेल फाउंडेशन ने पौड़ी के लिए डीएम डा. जोगदंडे को सैनिटाइजर, मास्क और पीपीई किट सौंपे

हिल-मेल फाउंडेशन ने पौड़ी के लिए डीएम डा. जोगदंडे को सैनिटाइजर, मास्क और पीपीई किट सौंपे

फाउंडेशन की ओर से जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में गरीब परिवारों के लिए बड़े पैमाने पर राशन वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा पौड़ी के अलग हिस्सों के लिए 100 राशन किट भेजे गए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण काल में हिल-मेल फाउंडेशन की ‘ससम्मान राहत सेवा’ के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोविड मेडिसिन किट, पीपीई किट, सैनिटाइजर, मास्क और राशन का वितरण किया जा रहा है। हिल-मेल फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में पौड़ी के जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे को कई लीटर पॉकेट, टेबल और रिफिल कैन सैनिटाइजर, 120 पीपीई किट और 1000 मास्क सौंपे गए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की ओर से पुलिस एवं एंबुलैंसकर्मियों की सुरक्षा के लिए पीपीई किट को लेकर विशेष सहयोग किया गया है।

फाउंडेशन की ओर से जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में गरीब परिवारों के लिए बड़े पैमाने पर राशन वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा पौड़ी के अलग हिस्सों के लिए 100 राशन किट भेजे गए हैं। दिल्ली से भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और ओएनजीसी एकेडमी देहरादून के निदेशक मनोज बड़थ्वाल के सहयोग से 100 राशन किट पौड़ी जिले के लिए रवाना की गई हैं।

 

इससे पहले, देहरादून स्थित बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ‘ससम्मान राहत सेवा’ के तहत हिल-मेल फाउंडेशन द्वारा पौड़ी के लिए भेजी गई राशन सामग्री को हरी झंडी दिखाई। राशन सामग्री में दिए जा रहे सामान की जानकारी लेते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम रही है। हिल-मेल फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है। वह लगातार लोगों को मदद पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि पिछले डेढ़-दो माह में राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को कई गुना बेहतर बनाया गया है। अब राज्य में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की पर्याप्त उपलब्धता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए किए गए कारगर प्रयासों का ही परिणाम है कि राज्य में अब इसका प्रभाव कम होने लगा है। इस अवसर पर हिल-मेल फाउंडेशन की संस्थापक चेतना नेगी भी मौजूद रहीं। हिल-मेल फाउंडेशन दीर्घायु जीवन अमृत फाउंडेशन के सहयोग से बागेश्वर जिले के लिए भी 75 राशन किट, 250 सैनिटाइजर, 600 मास्क भेज रहा है।

यमकेश्वर में गरीबों को राशन किट

हिल-मेल फाउंडेशन की ओर से बांटी जा रही राशन किट को यमकेश्वर ब्लॉक की कई ग्रामसभाओं में गरीब परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें सैनिटाइजर और मास्क भी बांटे जाएंगे। हिल-मेल के वॉलंटियर्स लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर भी जागरूक कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रचंड प्रभाव वाले मई महीने में भी हिल-मेल फाउंडेशन ने पौड़ी के यमकेश्वर और कलजीखाल ब्लॉक में लगातार कोविड मेडिसिन वितरण अभियान चलाया। इसमें आज तक के संपादक राष्ट्रीय सुरक्षा मनजीत नेगी का विशेष योगदान रहा। हिल-मेल की टीम ने यमकेश्वर ब्लॉक में कई ग्राम सभाओं में मल्टी विटामिन गोलियों और कोरोना मेडिसिन किट बांटी। ये कोविड मेडिसिन किट उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा जारी परामर्श के अनुसार तैयार की गई। कोविड किट के साथ दवा को खाने की विधि भी बताई गई। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर और अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र किमसार में भी कोरोना की मेडिसिन मुहैया कराई गई। हिल-मेल फाउंडेशन ने अब तक 500 कोविड मेडिसिन किट (15 दिन का संपूर्ण कोर्स), 500 पॉकेट सैनिटाइजर, 2000 मास्क और 150 पीपीई किट वितरित की हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this