Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून देहरादून में बारिश के चलते मालदेवता रोड पर मलबा आने से सड़क ब्लॉक, जानें अगले 48 घंटे के मौसम का हाल
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

देहरादून में बारिश के चलते मालदेवता रोड पर मलबा आने से सड़क ब्लॉक, जानें अगले 48 घंटे के मौसम का हाल

देहरादून में मौसम आज बदल गया है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया लेकिन सुबह बारिश के कारण मालदेवता रोड पर मलबा आ गया, जिससे चंबा को जाने वाली सड़क बाधित हुई है। देहरादून पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर जेसीबी मशीनों से सड़क खुलवाने का कार्य फौरन शुरू कर दिया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सड़क को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में बादल दिखाई देने लगे हैं। अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना है। पिछले दो दिनों से उत्तराखंड में काफी गर्मी है। मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों को अभी 10 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मॉनसून 20 जून के बाद दस्तक दे सकता है।

उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। जानकारों ने कहा है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं।

कुमाऊं क्षेत्र में बरसाती नाले उफान पर हैं। भूस्खलन की वजह से कई हाइवे बंद हो गए हैं। दून में बादल छाए हुए हैं। कुमाऊं और गढ़वाल के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। हरिद्वार में उमस है, बादल यहां भी छाए हैं।

चंपावत जिले में बारिश से मलबा आने से पूर्णागिरी मार्ग बंद हो गया है। टनकपुर के पोथ ग्राम पंचायत में भी बरसाती नाला उफान पर है। यहां फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई घरों में भी मलबा भर गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles