हिल-मेल फाउंडेशन ने पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की कई ग्रामसभाओं में बुधवार को राशन किट वितरित किए। यमकेश्वर के तल्ला बनास, मल्ला बनास, किमसार, रामजीवाला और धारकोट ग्रामसभाओं में जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट, मास्क और सैनिटाइजर दिया गया। हिल-मेल फाउंडेशन ने यहां 100 परिवारों को राशन किट दी है।

संकट के इस समय मदद करने के लिए लोगों ने हिल-मेल फाउंडेशन और इसकी संस्थापक चेतना नेगी का आभार जताया। इस अभियान में आज तक के संपादक राष्ट्रीय सुरक्षा मनजीत नेगी की अहम भूमिका है। उन्होंने खुद भी कई जगह लोगों को राशन किट वितरित की। हिल-मेल फाउंडेशन ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वॉलंटियर्स को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए।

यमकेश्वर के अलावा पौड़ी और कलजीखाल ब्लॉक में भी राशन किट बांटी जा रही है। इस राशन किट में आटा, चावल, दाल, सोयाबीन, चना, सभी मसाले, तेल, चीनी और चायपत्ती दी गई है। हिल-मेल ने बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भी 75 राशन किट भेजी हैं।

हिल-मेल फाउंडेशन ‘ससम्मान राहत सेवा’ के तहत ये अभियान चला रहा है। इस मुहिम को देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इससे पहले हिल-मेल फाउंडेशन ने यमकेश्वर में बड़े पैमाने पर कोविड मेडिसिन किट बांटने का अभियान चलाया था। साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकॉल को लेकर जागरुक किया था।

हिल-मेल फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में पौड़ी के जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे को कई लीटर पॉकेट, टेबल और रिफिल कैन सैनिटाइजर, 120 पीपीई किट और 1000 मास्क सौंपे गए थे।



एक शुरुआत के रूप में, आपकी जानकारी वास्तव में मेरे लिए मददगार है।