Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून मानसून की दस्तक से पहले उत्तराखंड में आंधी और बारिश, जानें अगले 72 घंटे की भविष्यवाणी
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

मानसून की दस्तक से पहले उत्तराखंड में आंधी और बारिश, जानें अगले 72 घंटे की भविष्यवाणी

उत्तराखंड में आंधी, बारिश से मौसम काफी बदल गया है। अभी मॉनसून पहुंचने में वक्त है लेकिन मौसम विभाग ने शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी कर दिया था। प्रदेश में कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। बीती रात से ही राज्य के मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं।

पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों में बीते 24 घंटे में भारी बारिश हुई है। लोगों को आगाह किया गया है कि छोटी नदियों, नालों के पास रहने वाले सावधान रहें।

उत्तराखंड में अगले तीन दिन यानी अभी 72 घंटे भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। शनिवार को राज्य के पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत आदि जिलों में भारी बारिश हो सकती है। हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, देहरादून और टिहरी में भी बारिश के आसार हैं।

दिल्ली समेत कई राज्यों में इस बार मॉनसून काफी जल्दी पहुंच सकता है। ऐसे में इसका असर उत्तराखंड पर भी दिखाई दे सकता है।

चमोली आपदा की असल वजह क्या थी? JNU, IIT समेत अंतरराष्ट्रीय रिसर्चरों की टीम ने पता लगा लिया

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...